हिमाचल में कांग्रेस सरकार के कुप्रबंधन से तालाबंदी की स्थिति : जयराम ठाकुर

by

सनातन और धर्म का प्रचार रोकने के लिए सनातन विरोधी सुक्खू ने बंद किया संस्कृत महाविद्यालय

राहुल गांधी की बार-बार हो रही नाकाम रिलॉंचिंग से बढ़ रही है कांग्रेस में हताशा

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में कांग्रेस सरकार पर किया तीखा हमला

एएम नाथ। शिमला/ रामपुर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार के कुप्रबंधन से चारों तरफ तालाबंदी की स्थिति बनी हुई है। विकास कहीं हो नहीं रहा है और कर्ज़ पर कर्ज़ लेकर आर्थिक बोझ बढ़ाया जा रहा है। ऐसी स्थिति में केवल भाजपा की डबल इंजन सरकार ही इस आर्थिक कुप्रबंधन से राहत दे सकती है। सुक्खू सरकार लॉक और लोन प्रिय सरकार बन चुकी है। न सरकार विकास करने में सक्षम है और न ही कानून व्यवस्था को सही करने में।
प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों, विकास कार्यों में पैदा की जा रही बाधाओं और ग्रामीण क्षेत्रों की निरंतर अनदेखी का खामियाजा आज प्रदेश की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि रामपुर क्षेत्र की विकास संबंधी सभी अपेक्षाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा, जिसमें रुकी हुई विकास परियोजनाओं को गति देने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कोई भी सरकार विकास को आगे बढ़ाने के लिए चुनी जाती है, लेकिन दुर्भाग्य से हिमाचल प्रदेश में झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने पद संभालते ही जनहित में खुले 2000 से अधिक सरकारी संस्थानों पर ताले लगा दिए। अब सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने को हैं, फिर भी धरातल पर कहीं कोई विकास कार्य दिखाई नहीं दे रहा है और पूरे प्रदेश में तालाबंदी की स्थिति बनी हुई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू केवल अपने गृह क्षेत्र नादौन और अपनी पत्नी के निर्वाचन क्षेत्र देहरा पर ही प्रदेश का सारा बजट खर्च कर रहे हैं और बाकी 66 विधानसभा क्षेत्रों की पूरी तरह से अनदेखी कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चुनाव को मात्र एक वर्ष शेष रहने पर इस सरकार ने राजनीतिक नमकसद से नए संस्थान खोले, तो भाजपा की सरकार आने पर उन सभी फैसलों की समीक्षा की जाएगी और बंद किए गए संस्थानों को पुन: बहाल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि रामपुर में उमड़ी भारी भीड़ ने इस कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपार जनसमर्थन में बदल दिया है। आने वाले समय में रामपुर से जो थोड़ी कसर रह गई थी, वह ऐतिहासिक अंतर से जीत में बदलेगी और रामपुर से भाजपा का विधायक होगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए यहाँ मिले ऊर्जावान और सशक्त युवा नेतृत्व को आगामी विधानसभा चुनाव में जिताकर विधानसभा पहुँचाने का आह्वान किया।
———————-
प्रधानमंत्री के पिता को गाली से कांग्रेस नेताओं का असली चरित्र उजागर

कांग्रेस नेतृत्व पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अब मर्यादाओं को लांघ चुके हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता पर अपमानजनक टिप्पणी करके उन्होंने अपने दल का असली चरित्र उजागर कर दिया है। राहुल गांधी की बार-बार हो रही नाकाम रिलॉंचिंग से बढ़ रही है कांग्रेस में हताशा, इसीलिए घटिया बयानबाज़ी कर रहे हैं। कांग्रेस और उसके कुछ नेता राहुल गांधी को ढोने को अभिशप्त हो सकते हैं पूरा देश नहीं। राहुल गांधी और कांग्रेस के छुटभैए नेता के साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी प्रधानमंत्री के पिता पर की गई घटिया टिप्पणी का जवाब हर देशवासी देगा। उन्होंने आगे कहा कि पंचायती राज और स्थानीय निकाय चुनावों में पराजय के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व पर सवाल खड़े हो गए हैं, उन्हें न तो उनका मंत्रिमंडल गंभीरता से ले रहा है और न ही प्रशासनिक अधिकारी। अब 2027 में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।
————————
रामपुर में लगातार मजबूत हो रहा भाजपा का कुनबा

60 महिला मंडलों ने जॉइन की पार्टी

​रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक आधार और परिवार लगातार मजबूत होता जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 60 महिला मंडलों की सदस्यों ने जनविरोधी कांग्रेस पार्टी की नीतियों से तंग आकर भाजपा की विचारधारा, सुशासन और विकासपरक नीतियों में अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए पार्टी का दामन थाम लिया। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा परिवार में शामिल हुईं सभी मातृशक्ति का हृदय से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का यह अभूतपूर्व समर्थन और आशीर्वाद ही भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत है, जो प्रदेश में जनसेवा, सुशासन तथा चहुंमुखी विकास के हमारे दृढ़ संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करता है। इस अवसर पर रामपुर से भाजपा के प्रत्याशी रहे युवा नेता कौल नेगी और जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण फाल्टा सहित कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

DC ने भतीजी से की लव मैरिज : लड़की बोली- शादी तो चाचा से ही करूंगी, लंबे समय से चल रहा था अफेयर

बिहार के बेगूसराय में एक अनोखी प्रेम कहानी ने सबका ध्यान खींचा है. यहां के डिप्टी कमिश्नर शिव शक्ति कुमार ने अपनी ही भतीजी सजय सिंधु से प्रेम विवाह किया, जिससे पूरे इलाके में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैदल सचिवालय जाते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और पर्यटकों से आत्मीय भेंट

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने ओक ओवर स्थित अपने आवास से पैदल सचिवालय जाते हुए मार्ग में स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और पर्यटकों से आत्मीय भेंट की। मुख्यमंत्री ने...
हिमाचल प्रदेश

विकास खंड बमसन : तीसरे चरण में 77 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान के चुनाव परिणाम घोषित

एएम नाथ।  बमसन : जिला हमीरपुर में तीसरे चरण में 77 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान और उपप्रधान : विकास खंड बमसन : पंचायत प्रधान उपप्रधान कक्कड़ नीता देवी सुभाष चंद उटपुर देवानंद जोगिंदर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानिया ने जतूण गांव में लोगों को हुए नुकसान का लिया जायजा

ग्रामीणों को हर संभव मदद करने का दिलवाया भरोसा एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री सुनाभ सिंह पठानिया जी ने मंगलवार को भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जतूण गांव...
Translate »
error: Content is protected !!