जिला चंबा में 20 नम्वबर को मनाया जाएगा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 60वां राज्य स्तरीय स्थापना दिवस समारोह : अध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता

by

500 से अधिक पदाधिकारी और सदस्य लेंगे भाग

एएम नाथ। चम्बा :  जिला चंबा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 60वाँ राज्य स्तरीय स्थापना दिवस इस वर्ष जिला चंबा में बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 20 नवंबर को जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अतिरिक्त महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ध्रुव सिंह, उपाध्यक्ष एल.डी. चौहान, राज्य महासचिव राजीव चौहान सहित प्रदेश के सभी जिलों के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रतिनिधि और 500 से अधिक संख्या में सदस्यगण भाग लेने के लिए चंबा पहुंच रहे हैं।
अध्यक्ष श्री मेहता ने कहा कि स्थापना दिवस समारोह का मुख्य उद्देश्य संगठन की पिछले 60 वर्षों की गौरवशाली उपलब्धियों, संघर्षों और कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए आवाज उठाने वाले पूर्व कर्मचारी नेताओं के योगदान को याद करना है। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक मजबूती, कर्मचारी हितों की सुरक्षा तथा सरकार के समक्ष रखे जाने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी।
उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं और जिला चंबा महासंघ की टीम पूरे समर्पण के साथ आयोजन को सफल बनाने में लगी हुई है। उन्होंने जिला चंबा अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से आह्वान किया कि वे कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाएं और संगठन की एकजुटता को मजबूत करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लड़ोग में ‘चिट्टा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

योगेश चौहान-अर्की : चिट्टा मुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना ने की केंद्र सरकार से सिफारिश : पंजाब सरकार की मांग पर बलाचौर-होशियारपुर-दसूहा रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने हेतु

होशियारपुर 25 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब सरकार की मांग पर बलाचौर-होशियारपुर-दसूहा रोड को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने हेतु केंद्र सरकार से सिफारिश की है। खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर के बलविंदर सिंह का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बना, सहारा के लिए किया आवेदनः डीसी

 हरोली :  हरोली उप-मंडल के तहत आने वाले लोअर धर्मपुर निवासी बलविंदर सिंह का आज हरोली अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बना दिया गया और उन्होंने प्रदेश सरकार की सहारा योजना के लिए आवेदन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री चिंतपूर्णी मंदिर में 2.98 करोड़ का विदेशी चढ़ावा डिप्टी सीएम अग्निहोत्री ने विधानसभा में दिया जवाब : श्रद्धालुओं ने दिनार, पौंड, दिरम, डालर सहित अन्य देशों की मुद्रा में किया दान

एएम नाथ : शिमला : मंदिर न्यास माता श्री चिन्तपूर्णी जी में पिछले तीन सालों में विदेशी मुद्रा के रुप में 2,98,98,857 का चढ़ावा प्राप्त हुआ है। विधायक राकेश कालिया के प्रश्न के उत्तर...
Translate »
error: Content is protected !!