धर्मपुर के बलविंदर सिंह का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बना, सहारा के लिए किया आवेदनः डीसी

by
 हरोली :  हरोली उप-मंडल के तहत आने वाले लोअर धर्मपुर निवासी बलविंदर सिंह का आज हरोली अस्पताल में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बना दिया गया और उन्होंने प्रदेश सरकार की सहारा योजना के लिए आवेदन भी कर दिया है। इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि बलविंदर सिंह पैरालिसिस के चलते तंगहाली में जीवन जी रहे हैं और दिव्यांगता प्रमाण पत्र न होने के चलते उन्हें सहारा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब स्वास्थ्य विभाग ने उनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र बना दिया है और बलविंदर ने सहारा योजना के तहत 3000 रुपए प्रति माह की पेंशन प्राप्त करने के लिए आवेदन कर दिया है। जल्द ही सरकार की ओर से उन्हें पेंशन की राशि प्रदान कर दी जाएगी।
राघव शर्मा ने कहा कि सहारा योजना के साथ-साथ बलविंदर सिंह को दिव्यांगता पेंशन भी प्रदान की जाएगी, जिसके लिए उनका आवेदन शुक्रवार को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ औपचारिकताएं पूर्ण न होने के चलते आज उनकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा बलविंदर सिंह का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए अस्पताल तक लाने व घर वापिस पहुंचाने के लिए हरोली अस्पताल से एंबुलेंस स्वास्थ्य कर्मियों के साथ भेजी गई थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बीबीएमबी एरियर पर पहले शपथ पत्र दें, फिर देंगे किशाऊ का पानीः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने बंजार में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल व मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट खोलने की घोषणा की एएम नाथ।  बंजार : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

असत्य को सत्य से डरने की आवश्यकताः डीसी

राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बोले उपायुक्त राघव शर्मा कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए रिटायर्ड डीआईजी आरएम शर्मा ऊना, 16 नवंबर: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

तपोवन में विधानसभा का शीत सत्र : प्रश्नकाल और शून्यकाल पहले दिन नहीं हो पाया

विधानसभा सत्र के पहले दिन नहीं हुआ प्रश्नकाल और शून्यकाल विधानसभा सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल और शून्यकाल नहीं हो सका। नियम 67 के तहत लाए गए काम रोको प्रस्ताव के चलते सारा काम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नशेड़ी युवक की मां : नशेड़ी बेटे को कान से पकड़कर चोरी किए हुए बैग सहित थाने लेकर पहुंची

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश में चिट्टे (हेरोईन) जैसे जानलेवा नशे ने आज समाज के कई युवाओं को बर्बाद कर दिया है। अब युवक नशा खरीदने लिए चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे...
Translate »
error: Content is protected !!