जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न, जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर हुई व्यापक चर्चा : मार्च से जून 2025 की अवधि के लिए लगभग 3.61 करोड़ रुपये के आय-व्यय अनुमोदन को दी मंजूरी

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 15 जुलाई. जिला परिषद ऊना की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की। बैठक में कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में मार्च से जून 2025 की अवधि के लिए लगभग 3.61 करोड़ रुपये के आय-व्यय अनुमोदन को मंजूरी दी गई। साथ ही 15वें वित्त आयोग के तहत कार्ययोजनाओं में संशोधन हेतु 13 लाख रुपये एवं अनुपूरक कार्यों के लिए 4.47 लाख रुपये की राशि का अनुमोदन भी किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे जिला पंचायत एडवांसमेंट शेल्फ पोर्टल पर लंबित कार्यों का विवरण ग्राम सभा की स्वीकृति सहित 31 जुलाई तक अपलोड करना सुनिश्चित करें।
May be an image of 4 people, people studying and table
बैठक के दौरान सदस्यों ने सड़कों, जलापूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, वन एवं बिजली से जुड़ी जनसमस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। ऊना-भोटा मुख्य मार्ग, नलवाड़ी-तलमेड़ा और तलमेड़ा-डीहर-राजपुर सड़क पर क्षतिग्रस्त पुलियों की मरम्मत तथा बुडवार पंचायत को लठियाणी-मंदली पुल से जोड़ने की मांग प्रमुख रही।
विधायक विवेक शर्मा ने विकास कार्यों को गति देने के लिए उपयोगी सुझाव दिए और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित के कार्यों में विलंब न हो। उन्होंने घरों के पास लटकते बिजली तारों की मरम्मत, सड़कों के किनारे जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और सभी पुलियों के साथ अप्रोच रोड को पक्का करने के निर्देश भी दिए।
May be an image of ‎11 people, people studying, table, newsroom and ‎text that says "‎RIM AandostA មតរមែត ಅಸೇಶಪ प्रबन्धन די एव पचायत उन्नति सूवकांक (PAI) कीवेटकम पधारने पर आपका हार्दिक अभिनन्दन निन्दन है। अमाजय: उमाय अदकारट रम्मा(क सम्पूर्ण भारत स्यच्छहो पदि स्वच्छ्ा मेरी आदत यन नज एएक เกัอะโหย प्ररिष्ट जाए F‎"‎‎
बैठक के दौरान जिला परिषद सदस्य सतीश शर्मा ने विधायक की उपस्थिति को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि पिछले 29 वर्षों में पहली बार कुटलैहड़ क्षेत्र से कोई विधायक जिला परिषद की बैठक में शामिल हुआ है।
इस दौरान प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं के चलते हुई जनहानि पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बैठक के अंत में विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को जिला परिषद की ओर से सम्मानित भी किया गया।
बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष ओंकार नाथ कसाना, एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार सहित सभी जिला परिषद सदस्य और विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

भाषा अध्यापकों के 3 पदों के लिए काउंसलिंग 16 मार्च को

ऊना 8 मार्च: प्रारंभिक शिक्षा विभाग में भाषा अध्यापकों के 3 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे, जिनमें एससी की बीपीएल श्रेणी के लिए एक पद 31.12.2008 बैच, एसटी की अनारक्षित श्रेणी के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खटवीं के हेमराज और ब्राह्मणी के अमर सिंह बने रैडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य

एएम नाथ। हमीरपुर 08 अप्रैल। गरीब, असहाय और जरुरतमंद लोगों की मदद करने वाली संस्था रैडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षक और आजीवन सदस्य बनने के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। उपायुक्त एवं जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

छेक पंचायत के उपप्रधान की हत्या : आरोपी की पत्नी से था उपप्रधान का अफेयर, पुलिस ने की गिरफ्तारी

बैजनाथ :  हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पंचायत उपप्रधान की प्रेस प्रसंग के कारण हत्या हुई है। थाना बैजनाथ के तहत आने वाले चढ़ियार क्षेत्र की छेक पंचायत के उपप्रधान की हत्या का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

77.59 ग्राम चिट्टा के साथ ऊना में STF ने किए 4 गिरफ्तार

रोहित जसवाल । ऊना : हिमाचल प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने ऊना जिले में दो चरणों में कार्रवाई करते हुए कुल 77.59 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस मामले में...
Translate »
error: Content is protected !!