चरस, कोकीन और अन्य नशीले पदार्थ बरामद : हिमाचल के कुल्लू में रेव पार्टी में पुलिस छापा

by

कुल्लू :
हिमाचल के कुल्लू में पर्यटन नगरी मणिकर्ण में पुलगा के साथ लगते जंगल में चल रही रेव पार्टी में पुलिस ने छापा मार कर युवकों से चरस, कोकीन और अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। रेव पार्टी में 75 से 80 युवक-युवतियां शामिल थे।
पुलिस ने घेरा डाल कर वहां मौजूद युवक-युवतियों, पार्टी के आयोजकों और नशा सप्लयरों को कंट्रोल किया। इसके बाद वन विभाग भूमि में बज रहे साउंड सिस्टम के मालिक के खिलाफ केस दर्ज करके 6 बड़े स्पीकर, एक लैपटॉप, एक मिक्सर, 3 एम्पलीफायर, एक जैनरेटर व 1 हैड फोन को अपने कब्जे में लिया है।
एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि रेव पार्टी में मौजूद युवाओं व अन्य की तलाशी ली गई। कुछ के पास से चरस, कोकीन व नशे का अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस ने पारनेम सर्व निवासी गांव पिनांचिंग, तहसील चांडिल, जिला चांडिल, मणिपुर के कब्जा से 4.58 ग्राम चरस तथा रघुवीर पुत्र राम लाल निवासी गांव पुलगा, डाकघर बरशैणी, तहसील भून्तर, जिला कुल्लू के कब्जा से 0.47 ग्राम एमडीएमए (रूष्ठरू्र), 1.94 ग्राम कोकीन व 6.48 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

इंद्रदत्त लखनपाल ने फ्रेश जूस हमारे साथ पिया, मैंने सोचा सब ठीक, बड़सर के विधायक कहकर गए कि पहला वोट डालना, मैं सब पर नजर रखूंगा – सुक्खू

एएम नाथ।बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश की चार लोकसभा सीट और छह विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव आखिरी चरण में होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा उपचुनाव के लिए भी प्रचार कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दीप शिखा कौशल ने छात्राओं को स्वयं यातायात नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई

सड़क सुरक्षा अभियान के 26वें दिन तीन कार्यक्रम आयोजित ऊना, 12 फरवरी: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 26वें दिन सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत परिवहन विभाग एवं एनजीओ हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर के प्रत्येक गांव को चरणबद्व तरीके से मिलेगी सड़क सुविधा: पठानिया

एक करोड़ से बनेगी वरदाई-शाहपुर कालेज सड़क, विधायक ने किया शिलान्यास धर्मशाला, 28 अगस्त। शाहपुर विस क्षेत्र के प्रत्येक गांव को चरणबद्व तरीके से सड़क के साथ जोड़ा जाएगा ताकि लोगों को आवागमन की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक ने गेस्ट हाउस में 5000 रु. में बुलाई लड़की, पर लड़की के कमरे में आते ही हुआ ऐसा खेल जिसे देख पुलिस भी रह गई हैरान…

गुरुग्राम  :  हरियाणा के गुरुग्राम में एक लड़के ने यूपी से ऑनलाइन बुक करके लड़की को बुलाया. युवक ने लड़की के लिए एक गेस्ट हाउस में कमरा बुक किया. लड़की और युवक के बीच...
Translate »
error: Content is protected !!