सिद्धू मूसेवाल टॉप ट्रेडिंग : भारत समेत 151 देशों में सबसे अधिक किया गया गूगल सर्च

by

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाल को गत रविवार पंजाब के गांव जवाहरके में गैंगस्टरों ने गोलियां मार कर कत्ल कर दिया था। कत्ल के एक हफ्ते बाद भी सिद्धू मूसेवाल न सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया के अन्य देशों में गूगल सर्च में ट्रेंड कर रहा है।
गूगल के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 7 दिनों में सिद्धू मूसेवाल को दुनिया के 151 देेशों में सर्च किया गया। इनमें 19 देश ऐसे हैं, जहां इंटरनैट उपभोक्ताओं के मुकाबले खोज प्रतिशत 1 से 100 प्रतिशत है। अन्य 132 देशों में खोज प्रतिशत 1 प्रतिशत से कम है। सर्च में पाकिस्तान 100 प्रतिशत स्कोर के साथ शिखर पर है। इसके साथ ही भारत में सर्च स्कोर 88 प्रतिशत है। भारत की बात करें तो सिद्धू मूसेवाल देश के अन्य राज्यों में सर्च ट्रेडिंग में है। पंजाब 100, चंडीगढ़ 88, हिमाचल 79 तथा हरियाणा 56 प्रतिशत रुझान में है। सबसे कम स्कोर मिजोरम तथा केरल में 2 प्रतिशत है। जबकि आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी तथा तमिलनाडू का स्कोर 3 प्रतिशत है।
*टॉप तीन ट्रेडिंग में मूसेवाल के दो गीत*
सिद्धू मूसेवाल के दो गीत यूट्यूब टाप थ्री में ट्रेंड कर रहे हैं। सिद्धू का गीत ‘लेवल्ज’ पहले नंबर पर तथा ‘दी लास्ट राइड’ गीत तीसरे नंबर पर है। इन गीतों के अलावा सिद्धू मूसेवाल के पुराने गीतों के व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं। 29 मई को मूसेवाल के कत्ल वाले दिन ‘दी लास्ट राइड’ गीत आठवें नंबर पर था। इसके साथ ही उसके सोशल मीडिया पर चल रहे सभी वैरीफाइड पेज के फालोवर्स लगातार बढ़ रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी गिरफ्तार : 2 IED, 2 हैंड ग्रेनेड, 2 मैगजीन के साथ 1 पिस्तौल, 24 कारतूस, 1 टाइमर स्विच, 8 डेटोनेटर और 4 बैटरियां जब्त

अमृतसर : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां पर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। त्योहारों के दौरान पंजाब को दहलाने की एक बड़ी आतंकी कोशिश नाकामयाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा के ग्रेटर टोरंटो एरिया से फिरौती नैटवर्क को चला रहा आतंकी हरविंदर रिंदा

चंडीगढ़ : फिरौती को लेकर पंजाब में ही नहीं, कनाडा में भी भारतीय मूल के गैंगस्टरों ने एक बडा नैटवर्क फैलाया हुआ है। ऐसा ही एक नैटवर्क अब कनाडा के ग्रेटर टोरंटो एरिया (जीटीए)...
article-image
पंजाब

श्री भगवान परशुराम सेना की एवं शिवसेना हिंदोस्तान द्वारा पटेल हॉस्पिटल, जालंधर के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत

फ्री मेडिकल कैंप पंज पिपली मंदिर, बहादुरपुर में 11-11-2025 दिन मंगलवार प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक लगाया जा रहा है । होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष शर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!