साजिश : RDX से चंडीगढ़ को दहलाने की : पुलिस थाने भी थे टारगेट पर, गैंगस्टर पासियां के तीन गुर्गों पर चलेगा मुकदमा

by

चंडीगढ़ :  गैंगस्टर हैप्पी पासियां के तीन गुर्गों के खिलाफ जिला अदालत में मुकदमा चलेगा। ये तीनों आरडीएक्स से चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश में पकड़े गए थे। पुलिस थाने भी इनके निशाने पर थे। अब इनके खिलाफ 25 अगस्त से सुनवाई शुरू होगी। अदालत ने गवाहों को अगली तारीख पर पेश होने के लिए समन कर दिए हैं।

अदालत ने अमृतसर निवासी जोबनजीत सिंह उर्फ बिल्ला, गुरदासपुर निवासी सुमनदीप सिंह उर्फ सिम्मा और हरवंत सिंह उर्फ हैरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 121(1), 132, 221, 109(1), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 व 5 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत आरोप तय कर दिए हैं। इन तीनों को चंडीगढ़ पुलिस ने पिछले साल सेक्टर-39 जीरी मंडी चौक के पास से पकड़ा था। उनके कब्जे से करीब ढाई किलोग्राम आरडीएक्स, एक रिमोट कंट्रोल, दो पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे।

आरोप था कि यह शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे में थे। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपित गैंग्सटर हैप्पी पासियां की गैंग से जुड़े हैं। पूछताछ में पुलिस को इनपुट मिला था कि उनके निशाने पर शहर के कुछ पुलिस थाने भी थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया था कि जोबनजीत सिंह पहले भी पंजाब में कई सनसनीखेज वारदातों में शामिल रहा था। उसे हैप्पी पासियां और उसके विदेश में बैठे सहयोगियों से हथियार, नकदी और अन्य सहायता मिलती थी। जांच में खुलासा हुआ कि हैप्पी पासियां ने पिछले साल उसे 50 हजार रुपये भी भिजवाए थे। वहीं, पुलिस के अनुसार गुरदासपुर के किला लाल सिंह थाना पर आरपीजी हमले की साजिश और अमृतसर में फायरिंग की घटनाओं में भी उसका नाम सामने आया था।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

भगवान वाल्मीकि जी के तीर्थ स्थान वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर के लिए जत्था रवाना

नंगल: स्थानीय भगवान वाल्मीकि मंदिर से भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव एवं पार्षद रणजीत सिंह लक्की द्वारा भगवान वाल्मीकि जी के तीर्थ स्थान वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर के लिए जत्था रवाना किया गया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना शहर में 22.48 करोड़ से 5 प्रमुख नालों को चैनलाईज किया जा रहा : सत्ती

जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ सत्ती ने की समीक्षा बैठक, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश ऊना, 11 मई – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल िंसह सत्ती ने आज जल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामुदायिक सहभागिता से मिलेंगे पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान: हेमराज बैरवा

हिमालयी जल, जलवायु एवं आपदा प्रबंधन पर एक माह का राष्ट्रीय प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप कार्यक्रम हिम-केयर प्लस शुरू एएम नाथ। धर्मशाला, 25 जून: हिमालयी क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन, जल सुरक्षा और आपदा जोखिम न्यूनीकरण...
Translate »
error: Content is protected !!