जिला प्रशासन ने बढ़ती गर्मी पर जारी की एडवाइजरी

by
ऊना: अत्याधिक गर्मी और लू से बचाव के साथ-साथ संक्रमण और अन्य कई प्रकार की बीमारियों से बचने के लिए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने एडवाइज़री जारी करते हुए कहा है कि इस मौसम में लोग अपनी सेहत के प्रति सावधानियां बरतें। उन्होंने कहा कि डी-हाइड्रेशन से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं और यात्रा के दौरान भी पानी अपने साथ रखें। इस मौसम में हल्का भोजन और पानी की मात्रा से भरपूर फल जैसे तरबूज, खीरा, नींबू, संतरा, शरबत, जलजीरा व लस्सी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव हो धूप में घरों से बाहर न निकलें। धूप से बचने के लिए चश्में व छाते आदि के साथ-साथ गीले तौलिए को पास रखें। घरों में गर्मी को कम करने के लिए सीलिंग फैन, पर्दे आदि का उपयोग करके अपने घर को ठंडा रखें और रात को पर्याप्त हवा के लिए कमरे की खिड़कियों को खुला रखें।
उन्होंने कहा कि अत्याधिक प्रोटीन वाले व्यंजनों से परहेज करें क्योंकि इनसे शरीर में मेटाबॉलिक हीट उत्पन्न होती है जोकि शरीर को गर्म करती है। इसके साथ-साथ तेज़ मिर्च व मसालों का कम इस्तेमाल करें। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ सकता है, जिसके लिए सतर्क रहें।
उपायुक्त ऊना ने कहा कि गर्मियों के मौसम में सावधानी बरतने के बावजूद अगर किसी को लू लग जाए तो उसे तुरंत छांव में बिठाकर ठंडे गीले कपड़े से शरीर पोंछे अथवा ठंडे पानी से नहलाएं। मरीज को ओआरएस या नींबू-पानी का घोल पिलाएं, ताकि शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाई जा सके। पानी की उल्टी होने अथवा बेहोशी की स्थिति में कुछ भी खाने या पीने को न दें। लू लगे व्यक्ति की हालत में अगर एक घंटे में सुधार न हो तो उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फर्राटा दौड़ में मोहित और स्नेहा तो डेढ़ किलोमीटर के मुकाबले में अमित और सलीमा ने पाया सोना 

एएम नाथ। चम्बा :   हिमाचल प्रदेश कीे शिवभूमि चंबा के नाम पर स्थित चंबा कॉलेज में शुक्रवार को 56वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। पुलिस ग्राउंड बारगा में दो दिन तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजीलेंस ने शुरू की अवैध रूप से उखाड़ी जा रही कशमल की छानबीन

एएम नाथ। चम्बा :  वन परिक्षेत्र मसरूँड में अवैध रूप से उखाड़ी जा रही कशमल की छानबीन हेतु विजीलेंस विभाग चंबा की टीम ने बुधवार को निरीक्षक अश्विनी कुमार की अगुआई में उक्त क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटी को भविष्य में प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने को किया प्रेरित

किशोरियों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल मजदूरी और बाल विवाह के प्रति किया जागरूक किशोरियों को कौशल विकास, एनीमिया व सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की दी जानकारी एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता धाकड़ की धारदार हथियार से हत्या : महिला के साथ वायरल हुआ था वीडियो, अवैध संबंध के मामले में जांच कर रही पुलिस

मंदसौर :  भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ की हत्या के मामले को लेकर पुलिस विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है, जिसमें 7 सदस्य...
Translate »
error: Content is protected !!