जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जरुरी वस्तुओं की दुकानों को छूट के आदेश जारी

by

होशियारपुर :  जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने आज पंजाब सरकार की ओर से जारी निर्देशों के अंतर्गत जिले में कुछ जरुरी वस्तुओं की दुकानों व गतिविधियों को सोमवार से शुक्रवार सांय पांच बजे तक( शुक्रवार सांय 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लगने वाले साप्ताहिक कफ्र्यू को छोडक़र) छूद दी है।
जारी आदेशों में उन्होंने खाद, बीज,  कीटनाशक बेचने वाली दुकाने, कृषि मशीनरी, कृषि-बागवानी  के उपकरण आदि के अलावा किराना, रिटेल व होलसेल शराब की दुकाने( परंतु अहाते नहीं खुलेंगे), औद्योगिक सामग्री, हार्डवेयर आइटम, उपकरण, मोटर, पाइप आदि की बिक्री करने वाली दुकानों को छूट दी है। उन्होंने कहा कि इस दौरान जिन कार्यों के लिए मंजूरी दी गई है उस  कार्य के उद्देश्य के लिए पैदल व साइकिल पर व्यक्तियों के आवागमन को छूट है जबकि वाहन चालकों के  मामले में वैध पहचान पत्र प्रयोग किया जा सकता है व पहचान पत्र न होने पर वाहन पर ई-पास अनिवार्य तौर पर डिस्प्ले होना चाहिए जो कि वेबसाइट (https://pass.pais.net.in) पर अग्रिम बनाया जाए है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 की धारा 51 से 60  के अंतर्गत आई.पी.सी की धारा 188 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पति ने बेरहमी से पत्नी को पीटा : होठों को प्लास से खींचा और पेचकस से भी किया वार

फिरोजपुर : फिरोजपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां चरित्र शक के चलते एक पति ने बेरहमी से पत्नी को पीटा इतना ही नहीं उसके होठों को...
article-image
पंजाब

संपादक राणा वरिंदर प्रताप सिंह की और से समस्त सतलुज ब्यास टाइम्स के पाठकों व देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं

सतलुज ब्यास टाइम्स के संपादक राणा वरिंदर प्रताप सिंह की और से समस्त सतलुज ब्यास टाइम्स के पाठकों व देशवासियों को दीवाली व विश्वकर्मा दिवस की शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि प्रकाश का यह पावन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चोर ने पेश की मिसाल – चोर ने लौटा दिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स : पर्स से निकाल लिए पैसे

 जलालाबाद :  आपने चोरी के कई किस्से सुने होंगे। एक बार कोई चीज चोरी होने के बाद उसका दोबारा मिलना मुश्किल होता है। कई बार लोगों के पर्स भी चोरी हो जाते हैं। पर्स...
article-image
पंजाब , समाचार

वाल्वो बसों को दिल्ली एयरपोर्ट के लिए हरी झंडी : आप सुप्रीमो केजरीवाल एवं सीएम भगवंत मान दुआरा

जालंधर : ‘आप’ सुप्रीमो तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जालंधर में दिल्ली एयरपोर्ट को जाने वाली पंजाब रोडवेज की वाल्वो बसों को हरी झंडी देकर...
Translate »
error: Content is protected !!