जिला में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी डाक के आदान-प्रदान को ई-डिस्पैच सिस्टम शुरू

by
एएम नाथ। बिलासपुर, 01 अप्रैल: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिलासपुर में समस्त सरकारी डाक का आदान-प्रदान अब ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इसी सम्बन्ध में ई- ऑफिस परियोजना के अंतर्गत जिला ई-डिस्पैच सिस्टम को आज से प्रारंभ कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस प्रणाली के माध्यम से अब समस्त डाक का आदान-प्रदान ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे प्रिंट निकालने एवं डाक/पोस्टल खर्चों में उल्लेखनीय बचत होगी। साथ ही डाक के वितरण में लगने वाला समय लगभग समाप्त हो जाएगा और एक क्लिक के माध्यम से ही डाक किसी भी कार्यालय में तुरंत पहुंच सकेगी। जिला में ई-डिस्पैच सिस्टम शुरू होने से अब कार्यों में तेजी, पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित होगी।
राहुल कुमार ने बताया कि जिला में प्रथम चरण में इस प्रणाली को उपायुक्त कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सभी उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कार्यालयों एवं खंड विकास अधिकारी कार्यालयों में शुरू किया गया है। ई-डिस्पैच सिस्टम को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी कार्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
उन्होंने जिला में ई-डिस्पैच सिस्टम को पेपरलेस गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए सभी कार्यालयों से इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की टिकट पूर्व विधायक को देने की चर्चा , पूर्व विधायक कांग्रेस में लौटे : आस्था अग्निहोत्री के नाम की चर्च हमीरपुर सीट से होने के बाद अब कांग्रेस अब भाजपा को उसी के खेल से मात देने में जुटी

शिमला : दिल्ली में आज पूर्व विधायक राकेश कालिया को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल किया । इसी के साथ गगरेट विधानसभा उप चुनाव में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में एंट्री टैक्स पर सीएम सुक्खू का यूटूर्न : 5 सीटर गाड़ियों का लगेगा पुराना शुल्क 70 रुपए ; भारी वाहनों के लिए नई दरें

शिमला :  हिमाचल प्रदेश में एंट्री टैक्स को लेकर गहराए विवाद के बीच सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने यूटूर्न लेते हुए सदन में कहा कि सरकार पहले जैसी स्थित बहाल करेगी। अब हिमाचल की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर कर्मचारियों में बढ़ता असंतोष : सरकार से समयबद्ध समाधान की मांग

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे बजट के बीच प्रदेश के कर्मचारियों की लंबित वित्तीय देनदारियों का मुद्दा एक बार फिर प्रमुख रूप से उभरकर सामने आया है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कारण बताओ नोटिस शिक्षकों की गरिमा के खिलाफ : डॉ. मामराज पुंडीर

एएम नाथ। शिमला :  पूर्व प्रान्त महामंत्री, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, डॉ. मामराज पुंडीर ने हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे शिक्षकों...
Translate »
error: Content is protected !!