जिला रोजगार कार्यालय चम्बा में 9 जून को आयोजित किया जाएगा कैंपस इंटरव्यू : जितेंद्र सिंह

by

एएम नाथ। चंबा : जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालु, चंबा में 9 जून को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें टेरियर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 52 पदों को भरा जाएगा। उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास और ऊंचाई 170 सेमी और इससे अधिक अनिवार्य है, जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए स्नातक होना आवश्यक है। दोनों पदों के लिए पुरुष और महिला आवेदकों हेतु आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति लुधियाना और चंडीगढ़ में की जाएगी। सुरक्षा गार्ड पदों के लिए सीटीसी 20,226 रुपये प्रतिमाह तथा कंप्यूटर ऑपरेटर पदों के लिए 27,520 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को वेतन के अतिरिक्त भविष्य निधि (पीएफ), कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) तथा कंपनी के नियमानुसार अन्य सुविधाओं एवं लाभों का भी प्रावधान रहेगा।
उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए अपने शैक्षिणक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा आदि दस्तावेज लेकर निर्धारित तिथि व स्थानों पर सुबह 11 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित बनाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

एसडीएम ने अधिकारियों के साथ की ऑनलाइन बैठक बद्दी में स्व-गणना 2027 को लेकर प्रशासन सक्रिय एसडीएम ने अधिकारियों के साथ की ऑनलाइन बैठक

बद्दी, 25 मई (तारा) : उप-मण्डलाधिकारी डॉ. संजीव कुमार धीमान ने सोमवार को ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपमण्डल बद्दी के सभी विभागाध्यक्षों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एसडीएम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रामनगर में कनिष्ठ अभियंता कार्यालय और सिम्बल खोड़ा में जन समुदाय केंद्र लोकार्पित : आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने किया उद्घाटन

विधानसभा क्षेत्र की रह समस्या से परिचित, लोगों की हर मांग पर करेंगे गौर एएम नाथ। पंचरुखी, 23 दिसम्बर।  आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने पंचरुखी के रामनगर में आज कनिष्ठ अभियंता कार्यालय एवं शिकायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*हर महीने कमा रहे 50 हजार – ऊना के हरदीप, अशोक और संजीव योजना के प्रारंभिक लाभार्थियों में शुमार ; *युवाओं के लिए वरदान बनी राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना*

रोहित जसवाल। ऊना, 7 जनवरी. हिमाचल सरकार की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना प्रदेश के युवाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना से प्रदेश के अनेकों युवा न केवल आत्मनिर्भर बन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

70 सीटें, 246 सांसद : दिल्ली की गलियों में घूम रहे सांसद-कैसे काम कर रहा बीजेपी का माइक्रो मैनेजमेंट?

नई दिल्ली।  दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में बीजेपी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है। कल शनिवार और आज एनडीए के लगभग 246 सांसदों ने दिल्ली में विभिन्न मंडलों में जाकर आज...
Translate »
error: Content is protected !!