जिला स्किल समिति की बैठक में कौशल विकास कोर्सों पर की चर्चा : बेरोजगार युवाओं के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण पर विशेष रूप से फोकस करने की आवश्यकता – DC हेमराज बैरवा

by
हमीरपुर 16 जनवरी। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के अंतर्गत जिला स्किल समिति की सातवीं बैठक उपायुक्त हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बेरोजगार युवाओं के कौशल विकास एवं प्रशिक्षण पर विशेष रूप से फोकस करने की आवश्यकता है, ताकि उन्हें रोजगार-स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।
उपायुक्त ने हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कोर्साें की ताजा स्थिति की जानकारी भी ली तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।
बैठक में स्टार हब्ब फाउंडेशन के लाभार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उपायुक्त ने इन लाभार्थियों का उत्साहवर्द्धन किया।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की जिला समन्वयक निशा कटोच ने निगम की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कोर्सों की विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी विनोद गर्ग, उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश्वर परमार, जिला अग्रणी प्रबंधक लक्ष्मी नारायण काजल, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल, होटल प्रबंधन संस्थान हमीरपुर के विभागाध्यक्ष पुनीत बंटा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

‘अनुशासन मुझ पर ही लागू नहीं होता’—रजनी पाटिल की नसीहत के बाद बोले जगत नेगी

एएम नाथ।  शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के भीतर किन्नौर संगठन को लेकर चल रही खींचतान के बीच राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल की अनुशासन संबंधी नसीहत पर अपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकसित भारत–जी राम जी’ विधेयक 2025 ग्रामीण भारत के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर : हर्ष महाजन

कांग्रेस ने दशकों तक ग्रामीणों को योजनाओं में उलझाए रखा, भाजपा ने अधिकार, पारदर्शिता और भविष्य दिया एएम नाथ। शिमला :  भाजपा नेता एवं राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने (विकसित भारत–जी राम जी) विधेयक,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए मामलों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित : डीसी मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के तहत एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) अनुमति मामलों की प्रक्रिया में तेजी लाने को लेकर सभी संबंधित विभागों के अधिकारी समन्वय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर विस क्षेत्र की ओर से चार लाख 36 हजार का विधायक केवल सिंह पठानिया ने चेक सीएम को किया भेंट

शाहपुर, 10 अगस्त। आपदा प्रभावितों की मदद के लिए शाहपुर कांग्रेस तथा फ्रंटल संगठन मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए खुलकर मदद कर रहे हैं। यह जानकारी विधायक केवल सिंह पठानिया ने वीरवार को...
Translate »
error: Content is protected !!