जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित, 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के आधार पंजीकरण पर विशेष ज़ोर

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 17 जून। जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आज (मंगलवार) को अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेन्द्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में उनके चैंबर में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया तथा जिले में आधार पंजीकरण की स्थिति की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने 0 से 5 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों के आधार पंजीकरण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने आईसीडीएस विभाग और जिला पंचायत कार्यालय को निर्देश दिए कि वे पंचायत स्तर और आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष आधार पंजीकरण शिविर आयोजित करें ताकि सभी पात्र बच्चों का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित बनाया जा सके।
एडीसी ने कहा कि 5 से 7 वर्ष और 15 से 17 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट करवाना अनिवार्य है। यह बायोमेट्रिक अपडेशन निःशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने संबंधित विभागों को इस संबंध में जन-जागरूकता अभियान चलाने और अधिक से अधिक लोगों तक जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एडीसी ने बताया कि जिन नागरिकों के आधार कार्ड 10 से 15 वर्ष पूर्व जारी किए गए हैं उन्हें अपने दस्तावेजों का अद्यतन (अपडेट) करना आवश्यक है ताकि आधार कार्ड सक्रिय रहे और भविष्य में किसी भी सरकारी सेवा का लाभ लेने में बाधा न आए।
महेंद्र पाल गुर्जर ने समस्त उपमंडल अधिकारियों (एसडीएम) को निर्देश दिए कि वे यूआइडीएआइ के सर्विस प्लस पोर्टल पर लंबित मामलों को शीघ्रता से निपटाना सुनिश्चित करें ताकि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को आधार पंजीकरण की सेवाएं समय पर उपलब्ध हो सके।
इस अवसर पर एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार, डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग से ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर साहिल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
-0-
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला मैनुअल स्कैवेंजर सतर्कता समिति की बैठक आयोजित: DC चंबा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

एम नाथ। चंबा 20 फरवरी ; उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज  जिला में मैनुअल स्कैवेंजर (हाथ से मैला उठाने) अधिनियम 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन उपायुक्त...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अब गांव झिंझकरी भी अमरूद के बागीचे से होगा गुलजार : एचपीशिवा परियोजना से लाभान्वित होंगे गांव के 27 किसान

हमीरपुर 04 अगस्त :  हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एचपीशिवा परियोजना राज्य के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के कई गांवों में फलदार पौधों की बहार ला रही है। केवल गेहूं, मक्की और धान इत्यादि...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों को इस वर्ष के अंत तक अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस किया जाएगा : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार शाम यहां स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों को इस वर्ष के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूरी जिंदगी की कमाई : रक्षाबंधन पर विनेश ने भाई को बांधी राखी, गिफ्ट में मिला 500 के नोट की गड्‌डी

पेरिस ओलंपिक 2024 से भारत लौटने के बाद से विनेश फोगाट को हर तरफ से प्यार मिल रहा है. महिलाओं की 50 किलोग्राम कुश्ती के फाइनल में अयोग्य घोषित होने के कारण विनेश शनिवार...
Translate »
error: Content is protected !!