मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

by
27 जुलाई को हिमकेप्स संस्थान, बढेड़ा में जिला स्तरीय ‘नशामुक्त युवा-विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन
रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जुलाई- ग्रामीण युवाओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें राष्ट्र निर्माण में शामिल करने के उद्देश्य के लिए युवा मामलों एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक आज मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त ईशांत जसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में मेरा युवा भारत के प्रमुख उद्देश्यों पर चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि मेरा युवा भारत का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में नेतृत्व के गुणों और उनका व्यक्तित्व विकास करना, साक्षरता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण जैसे सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने के अतिरिक्त युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने सभी विभागों से युवाओं के हित में आपसी समन्वय स्थापित कर सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला में स्थापित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मेरा युवा भारत पंजीकरण एवं जन-जागरूकता अभियान को जिला स्तर पर व्यापक रूप से संचालित करने तथा सभी विभागों के सहयोग से अधिकाधिक युवाओं को पोर्टल से जोड़ने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि 15 से 29 वर्ष के युवा इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।May be an image of one or more people, people studying and text
उन्होंने बताया कि 27 जुलाई, 2026 को हिमकेप्स संस्थान, बढेड़ा में जिला स्तरीय ‘नशामुक्त युवा-विकसित भारत’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों तथा कार्यक्रम तैयारियों के लिए आवश्यक समन्वय पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आॅफिशियल पोस्टर भी लांच किया गया।
बैठक में मंत्रालय के दिशा-निर्देर्शों के अनुरूप जिला सलाहकार समिति के गठन एवं उसकी भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के जिला कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई और विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल बैंकिंग, आंगनवाड़ी, संस्कृति एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और सभी सदस्यों ने भविष्य में भी विभागीय स्तर पर पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इससे पहले, जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने सभी का स्वागत करते हुए मेरा युवा भारत की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों एवं जिले में संचालित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
इस बैठक में सहायक आयुक्त विनय मोदी, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी पी.एस.राणा, पंजाब नैशनल बैंक के अग्रणी बैंक अधिकारी विजय सिंह, युवा समन्वयक जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी दीपक जायसवाल, जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम, उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार, उपनिदेशक एलेमेंट्री सोमलाल धर, जिला नोडल अधिकारी एनएसएस डाॅ. लिल्ली ठाकुर, सीडीपीओ ऊना धारवी देवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने रात 11 बजे तक सुनीं जनसमस्याएं : धिकतर लोग सड़क, स्कूल, डाॅक्टर और अध्यापकों की मांग को लेकर सीएम से मिले

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कड़ाके की ठंड के बावजूद किलाड़ में देर रात तक लोगों की समस्याएं सुनते रहे। कड़ाके की ठंड में अलाव जलाकर सीएम का दरबार सजा। पांगी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई लचोड़ी में 7 मार्च को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव होगी आयोजित

क्वालिटी इंस्पेक्टर-ऑडिटर के 100 पदों के लिए लिया जाएगा साक्षात्कार आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, बीए ,बीएससी, बीकॉम उत्तीर्ण अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग एएम नाथ। चम्बा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) लचोड़ी में 07 मार्च...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चंडीगढ़ को 61–24 से हराया : हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को 63–18 से किया पराजित

69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और अनुशासन का परिचय दिया बीबीएन, 20 जनवरी (तारा) : 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेलों के अंतर्गत आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सेब बागवानों के साथ सरासर अन्याय कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

जयराम ठाकुर ने कहा, संवैधानिक अधिकारों के लिए भी लोगों को लेनी पड़ रही है न्यायालय की शरण संविधान की धज्जियाँ उड़ा रही है सरकार बोले, भारतीय जनता पार्टी बागवानों के हितों की रक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!