करोना कॉल ने दी नौकरी एचएमपीबी वायरस ने की घर भेजने की तैयारी

by

करोना कॉल ने दी नौकरी एचएमपीबी वायरस ने की घर भेजने की तैयार

चंबा मेडिकल कॉलेज में एचएमपीबी से निपटने की तैयारी के बीच आदेश जारी होने के बाद पीएसए प्लांट हुए बंदए

एम नाथ। चम्बा :प्रदेश में ह्युमन मेटान्यूमो, एचएमपीबी वायरस से निपटने की तैयारियों के बीच सरकार ने आउटसोर्स पर लगे तकनीकी कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। यह तकनीकी कर्मचारी प्रेशर स्विंग आडर्सोशन (पीएसए) प्लांट में तैनात किए गए थे। लेकिन अब प्रदेश में लगे कर्मचारियों का सेवाकाल का समय पूरा हो गया है। इसके बाद इन कर्मचारियों को कार्य मुक्त करने के फरमान जारी कर दिए हैं। प्रदेशभर में कोरोनाकाल में लगाए गए करोड़ों रुपए के पीएसए प्लांट में 29 कर्मचारियों को तैनात किया गया था। अब इन सभी कर्मचारियों को कार्य मुक्त करने के फरमान जारी होने के बाद बेरोजगारी की तलवार भी लटक गई है।

इसी के साथ इन कर्मचारियों को अब भविष्य की चिंता सताने लगी है। इससे पहले भी आउटसोर्स पर लगे इन कर्मचारियों को कई बार कार्य मुक्त करने के बाद फिर से तैनाती दी गई। इन कर्मचारियों ने 20 घंटे तथा 24 घंटे भी ड्यूटी दी है। लेकिन अभी तक इस बारे में जिला स्वास्थ्य विभाग को कोई निर्देश उच्च अधिकारियों से नहीं आए हैं। इसके बाद से इन कर्मचारियों को पीएसए प्लांट से संबंधित दस्तावेज को अस्पताल के उच्च अधिकारियों को देने के लिए कहा है।


गौर रहे कि प्रदेश भर में करोड़ों रुपए खर्च कर ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए थे। ऑक्सीजन सिलेंडरों की खपत भी अस्पतालों में प्लांट के बाद कम हो गई थी। पीएसए प्लांट में लगे आउटसोर्स कर्मचारी 24 घंटे पीएसए प्लांट चला रहे थे। लेकिन इन कर्मचारियों को निकालने के बाद प्लांट में कई जगह ताला लग गया है। कई जगह तो फोर्थ क्लास इनको चला रहे हैं।
इस कारण अस्पतालों में मरीज को सिलेंडर के जरिए ही ऑक्सीजन मिलेगी।
इसमें अस्पतालों का खर्चा और अधिक बढ़ जाएगा। दूसरी ओर एचएमपीवी वायरस को लेकर भी ऑक्सीजन और अन्य चीजों की तैयारियां पूर्ण रखने के लिए कहा है।


पीएसए प्लांट में तैनात कर्मचारियों का वर्ष 2023 में अप्रैल, जुलाई और फिर जनवरी 2024 में सेवा विस्तार दिया गया था । एक वर्ष बाद अब 10 जनवरी 2025 को तकनीकी कर्मचारियों का कार्यकाल खत्म हो गया था। इसके बाद उन्हें निकालने के भी आदेश जारी हो गए। पीएसए प्लांट कर्मचारियों का कहना है कि हमारा टेंडर जल्दी से रिन्यू करके तनाती दी जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस के लोगों को इटालियन राजमाता की गुलामी करने की आदत पड़ी हुई : जब अपनी बहन बेटी की बात आती है तो अभद्र टिप्पणी करते – कंगना रनौत

कुल्लू। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस के लोगों को इटालियन राजमाता की गुलामी करने की आदत पड़ी हुई है। इटालियन लोगों की गुलामी करने से इनको कोई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खालसापाटी-देवरा-पपलोटा सड़क के निर्माण के लिए 07.55 करोड़ रुपए स्वीकृत : मातृ शक्ति की वंदना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग – संजय अवस्थी

सोलन: मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि मातृ शक्ति की वंदना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और नवरात्रि का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला बिलासपुर में आयोजित हुआ स्वच्छता एवं पौधरोपण अभियान

उपायुक्त ने लुहणू मैदान में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में लिया भाग, पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश एएम नाथ। बिलासपुर, 05 जून: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बिलासपुर की अगुवाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने केन्द्र से लम्बित देय राशि जारी करने की वकालत की : नीति आयोग की बैठक में जल-विद्युत परियोजनाओं और पर्यटन मामलों को उठाया

एएम नाथ। नई दिल्ली। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में नीति आयोग की दसवीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भाग लिया जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की। बैठक में...
Translate »
error: Content is protected !!