जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता 13 फरवरी को अखण्ड चंडी पैलिस दरबार हाल की जाएगी आयोजित : जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा

by
एएम नाथ। चम्बा 9 फरवरी :   भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला चंबा द्वारा जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता का आयोजन अखण्ड चंडी पैलिस दरबार हॉल चम्बा में  13 फरवरी,2024 को किया जा रहा है।
 इस प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 8 बजे से किया जायेगा। प्रतियोगिता में  निर्णायक मंडल द्वारा लिया गया निर्णय ही मान्य होगा ।
जिला प्रतियोगिता भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कोई भी पंजीकृत अथवा अपंजीकृत दल/संस्था/ विद्यालय/महाविद्यालय भाग ले सकता है तथा इसके लिए सांस्कृतिक/दल/संस्था/विद्यालय/महाविद्यालय के दल को 12 फरवरी, 2024 तक  विभागीय ईमेल . dlochamba@gmail.Com पर निर्धारित तिथि तक अपना पंजीकरण /नामंकन करवाना आवश्यक है l लोक नृत्य दल में संख्या 15 से कम तथा 22 से अधिक नहीं होनी चाहिए जिसमें दल के गायक/ वादक/ नृतक/सम्मलित होंगे। प्रतियोगिता में लोक नृत्य की प्रदर्शनी अवधि 8 से 10 मिनट निर्धारित की गई है समय अवधि को प्रतियोगिता के दौरान कम या अधिक करने का निर्णय विभाग के पास सुरक्षित रहेगा। प्रतियोगिता में केवल पारम्परिक नृत्य, गीत एवं वादन ही प्रस्तुत किया जाना चाहिए। संबंधित दल केवल अपने क्षेत्र में प्रचलित नृत्य, गीत व संगीत प्रस्तुत करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों का मिला -जुला  लोक नृत्य / गायक दल / वादक दल प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेगा। पारम्परिक वाद्यों का प्रयोग ही दल विशेष द्वारा किया जाना चाहिए। नृतकों/ गायकों / वादकों के परिधान एवं आभूषण परम्परागत एवं मूल होने चाहिए l प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु दल/ संस्था को विभागीय नियमों के अनुसार मानदेय / यात्रा भत्ता तथा दैनिक भत्ता विभाग द्वारा देय होगा। किसी संस्था /गायक/वादक/नृतक दल द्वारा प्रचार–प्रसार  करना मान्य नहीं होगा । ऐसे दल व्यक्ति की पात्रता रद्द  करने का अधिकार विभाग को होगा तथा ऐसे दल व व्यक्ति को आगामी एक,दो या तीन वर्ष के लिए वर्ज्य सूची  में डालने का अधिकार भी विभाग के रहेगा। इस प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी को आयोजन स्थल छोड़ कर जाने की अनुमति नहीं होगी यद्यपि अति आवश्यक हुआ तो इसकी पूर्व सूचना आयोजकों को देनी होगी, इस प्रतियोगिता के लिए गठित निर्णायक मण्डल का निर्णय अन्तिम होगा जिस पर प्रतिभागियों की कोई भी टिप्पणी मान्य नहीं होगी। इस प्रतियोगिता में अनुशासनहीनता अपनाने वाले प्रतिभागी को कार्यक्रम से निष्कासित कर प्रतियोगिता से बाहर किया जा सकता है । प्रतियोगिता के आयोजन का पूर्ण अधिकार आयोजक विभाग के पास सुरक्षित होगा l  आयोजन से संबंधित किसी भी प्रकार के विवाद पर अन्तिम निर्णय विभाग का होगा ।
इस प्रतियोगिता से संबंधित उप नियम इस प्रकार होंगे-
1. प्रतिभागी के मंच पर पहुंचते ही प्रस्तुति आरम्भ करने के लिए पहली घण्टी (ध्वनि) बजाई जाएगी जिस पर सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति आरंभ करेगा ।
2. दूसरी घण्टी (ध्वनि) आठ मिनट पूरे होने पर बजाई जाएगी जो इस तथ्य की ओर संकेत होगा कि प्रस्तुति की कम से कम समय सीमा प्रतिभागी पार कर चुका है और प्रतिभागी प्रतियोगिता की न्यूनतम पात्रता पूर्ण करता है ।
3. तीसरी घण्टी (ध्वनि) दस मिनट पूरे होने पर बजाई जाएगी जिसका तात्पर्य समय सीमा समाप्त हो जाना होगा । इस अवधि के बाद प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागी को कोई अधिमान नहीं दिया जाएगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

20 से 22 फरवरी तक चमेरा झील के तलेरू पर्यटन स्थल में आयोजित होगा लेक फेस्टिवल : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त ने लेक फेस्टिवल की तैयारियों का लिया जायजा एएम नाथ। चम्बा (सलूणी) : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज उपमंडल सलूणी के तलेरू पर्यटन स्थल में 20 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण संरक्षण में सभी नागरिकों का रचनात्मक सहयोग जरूरी: पठानिया

उपमुख्य सचेतक ने धारकंडी के रिडकमार में किया पौधारोपण अभियान का शुभारंभ बोले, रिडकमार-कुठारना सड़क के सुधारीकरण पर खर्च होंगे 24 करोड़ एएम नाथ : शाहपुर 09 अगस्त। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर शहीद स्मारक मंडी में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम : सभी के लिए शाश्वत प्रेरणा है वीर सैनिकों का जीवन और त्याग – अपूर्व देवगन

अमर वीर सपूतों को किया नमन,वीर नारियों को किया सम्मानित, देश के प्रति एकता और अखण्डता की ली शपथ एएम नाथ। मंडी, 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर मंडी जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षित महिलाएं भी जनसंख्या नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण अदा कर सकती :राघव शर्मा , हिमकैप्स बढे़ड़ा में मनाया गया विश्व जनसंख्या दिवस

ऊना:11 जुलाई: हिमकैप्स काॅलेज बढे़ड़ा में आज विश्व जनसंख्या दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रमें में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर उपायुक्त ने अपने...
Translate »
error: Content is protected !!