श्री राम मन्दिर स्मारक डाक टिकट : मुख्य पोस्टमास्टर जनरल ने शिमला में राज्यपाल को किया भेंट

by
एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अम्बेश उपमन्यु ने आज यहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को अयोध्या में निर्मित राम मन्दिर की स्मारक डाक टिकट भी भेंट की।
अम्बेश उपमन्यु ने अवगत करवाया कि अयोध्या राम मन्दिर पर आधारित डाक टिकट की बड़े स्तर पर मांग है और अब यह डाकघरों में उपलब्ध है।
इसके अतिरिक्त डाकघरों के माध्यम से 20 फरवरी से 28 मार्च, 2024 तक राम मन्दिर से संबंधित स्मारिका और प्रधानमंत्री का संदेश भी पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान डाक विभाग ने 1093 स्थानों पर सहयोग किया।
राज्यपाल ने डाक विभाग के इन प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर निदेशक डाक सेवाएं  बिशन सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

20 जून तक करवाएं अपने हिमकेयर कार्ड को रिन्यू – डीसी

ऊना – प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना के तहत पंजीकृत व्यक्ति अपने हिमकेयर कार्ड को 20 जून तक रिन्यू करवा सकते हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि हिम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर में सुशासन और सशक्त विपक्ष का नया अध्याय : जयराम ठाकुर

भाजपा विधायकों की विशेष कार्यशाला संपन्न, नेता प्रतिपक्ष हिमाचल जयराम ठाकुर ने दिया प्रशिक्षण कहा, ​अनुभव, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ जनता की आवाज बनेंगे भाजपा के 29 विधायक एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाही महात्मा गैंग के 8 और ड्रग तस्कर गिरफ्तार

शिमला। शिमला पुलिस चिट्टा तस्करी के आरोप में शाही महात्मा गैंग के आठ और ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है।  शिमला पुलिस की टीम ने डीएसपी ठियोग और एसएचओ ठियोग के नेतृत्व में शाही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता: प्रो. चंद्र कुमार

कृषि मंत्री ने जोनल अस्पताल धर्मशाला की गवर्निंग बाॅडी बैठक की अध्यक्षता की, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने पर दिया विशेष जोर एएम नाथ। धर्मशाला, 29 जनवरी: कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज...
Translate »
error: Content is protected !!