जिला हमीरपुर के तीनों न्यायिक परिसरों में भी फहराया राष्ट्रीय ध्वज

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 26 जनवरी। जिला के तीनों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, बड़सर और नादौन में भी सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया।
जिला न्यायिक परिसर में आयोजित समारोह में जिला एवं सत्र न्यायधीश भुवनेश अवस्थी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सचिन रघु, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सूर्या प्रकाश, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रवि कुमार, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा, न्यायिक परिसर के अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अन्य अधिवक्ता और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। इस अवसर पर वीर परिवार सहायता योजना-2025 की जानकारी भी दी गई।
उधर, बड़सर के न्यायिक परिसर में न्यायिक दंडाधिकारी मनु प्रिंजा ने अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों तथा अधिवक्ताओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जबकि, नादौन के न्यायिक परिसर में सीनियर सिविल जज अनुज बहल ने भी अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों तथा अधिवक्ताओं की उपस्थिति में तिरंगा फहराया।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर टौणी देवी तहसील की ग्राम पंचायत पटनौण, ग्राम पंचायत टिक्कर खातरियां, स्वाहल और बगवाड़ा तथा भूतपूर्व सैनिक सहकारी सभा बड़सर के माध्यम से विधिक जागरुकता शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों के दौरान भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को वीर परिवार सहायता योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय चम्बा के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए 160 करोड़ रुपये जारीः मुख्यमंत्री

अन्तर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल : चुवाड़ी-चम्बा सुरंग की संभावनाएं तलाशने के लिए सर्वेक्षण करवायेगी प्रदेश सरकार चम्बा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार रात्रि चम्बा जिले...
article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

30 की उम्र के बाद दिल में उठी उमंग तो मॉडलिंग को चुना : फिर हिमाचल प्रदेश की गुरप्रीत कौर ने 2024 क्राउन क्वीन आफ इंडिया का जीता ख़िताब और बॉलीवुड के फैशन डिज़ाइनर अजय शाह के लिए वतौर मॉडल रैंप पर की वाक

एएम नाथ / रोहित जसवाल : पालमपुर। तीस वर्ष की उम्र के बाद दिल में उठी उमंग के चलते हिमाचल प्रदेश के पालमपुर के साथ लगते गांव सिद्धपुर सरकारी की गुरप्रीत कौर ने मॉडलिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंदरौली में वाटर स्पोर्ट्स के साथ-साथ एयरो स्पोर्ट्स के लिए कदमताल तेज, कंपनियों ने दी प्रेजेंटेशन

ऊना: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरौली में वाटर स्पोर्ट्स के साथ-साथ एयरो स्पोर्ट्स संचालित करने को लेकर कदमताल तेज हो गई है। कुटलैहड़ टूरिज्म डेवेलप्मेंट सोसाइटी (केटीडीएस) के माध्यम से आमंत्रित किए गए एक्सप्रेशन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार पर फटा प्रकाश-हेमा का कलेजा : श्मशान में बिलखा पूरा परिवार

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का निधन हो गया है और लंबी बीमारी के बाद 24 नवंबर को अभिनेता ने अंतिम सांस ली है। IANS की ने इस खबर की पुष्टि की है। धर्मेंद्र के...
Translate »
error: Content is protected !!