राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय चम्बा के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए 160 करोड़ रुपये जारीः मुख्यमंत्री

by
अन्तर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल : चुवाड़ी-चम्बा सुरंग की संभावनाएं तलाशने के लिए सर्वेक्षण करवायेगी प्रदेश सरकार
चम्बा : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार रात्रि चम्बा जिले में अन्तर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित जनों को मिंजर मेले की शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेशवासियों के सुखद भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर उन्होंने मेला आयोजन समिति की ओर से प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार चम्बा जिले के विकास के लिए अनेक प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय चम्बा के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए वर्तमान सरकार द्वारा अभी तक 160 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
                    मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार द्वारा सिंहुता-लाहडू सड़क को डबल लेन करने के लिए 52 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध हो सकंेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चुवाड़ी-चम्बा सुरंग की संभावनाएं तलाशने के लिए सर्वेक्षण करवायेगी तथा इसके लिए आवश्यक धनराशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में काफी सुविधा होगी तथा उनके समय एवं धन की भी बचत होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने अनेकों कर्मचारी हितैषी निर्णय लिए हैं तथा एनपीएस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन प्रदान की गई है, ताकि वृद्धावस्था में वे सम्मानजनक जीवन-यापन कर सकंे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को 75 हजार करोड़ रुपये का ऋण तथा कर्मचारियों तथा पैंशनरों के एरियर के रूप में 11,000 करोड़ रुपये की देनदारियां विरासत में मिली हैं। इसके बावजूद सरकार ने अपने कर्मचारियों को ओपीएस प्रदान की है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए भी सरकार अनेक कदम उठा रही है। अनाथ बच्चों के उत्थान के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना आरम्भ की गई है तथा इससे लगभग 6000 पात्र बच्चे लाभान्वित होंगे। राज्य सरकार उन्हें अनिवार्य व व्यावसायिक शिक्षा, रहन-सहन तथा अन्य सुविधाएं सुनिश्चित कर रही है तथा इन बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया गया है।
मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय चम्बा का निरीक्षण किया तथा संबंधित एजेंसियों को निर्माण गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
अंतिम सांस्कृतिक संध्या में गायक कैलाश खैर ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक भवानी सिंह पठानिया, केवल सिंह पठानिया तथा नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी व ठाकुर सिंह भरमौरी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमित भरमौरी, उपायुक्त चम्बा अपूर्व देवगन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज द्रंग स्थित नारला में 24 मई को होगी दूसरी चुनावी रिहर्सल- एसडीएम सुरजीत सिंह

मंडी, 9 मई। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि 30- द्रंग विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों की दूसरी चुनावी रिहर्सल 24 मई को सुबह 10:30 बजे से गवर्नमेंट डिग्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों की नापाक हरकत : भारत विरोधी नारे के साथ निकाला कार रैली

कनाडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों ने नापाक हरकत दिखाते हुए प्रदर्शन किया, जिसने राजनीतिक माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है। खालिस्तान समर्थकों ने ‘खालिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चाय वाले के ठिकाने पर छापा : 1.05 करोड़, 344 ग्राम सोना और 85 ATM कार्ड, 75 पासबुक…साइबर ठगी का खुलासा

रांची  : बिहार में साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क पुलिस की गिरफ्त में आया हैं. गोपालगंज पुलिस ने एक चाय दुकानदार के घर से भारी मात्रा में नकदी और आभूषण बरामद किए हैं. इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की मतदाता सूचियों के लिए दावे या आपत्तियां अब 10 मार्च तक

रोहित जसवाल। हमीरपुर 29 जनवरी : एडीसी एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने बताया कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के चुनावों की मतदाता सूचियां तैयार करने के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!