राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कूंर के भवन निर्माण हेतु जल्द पूर्ण की जाएगी विभागीय औपचारिकताएं : केवल सिंह पठानिया

by

उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा क्षेत्र भरमौर के गांव कूंर में सुनी लोगों की समस्या

एएम नाथ। चम्बा:-उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को सभी प्रकार की मुलभुत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ साथ जन अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करना सुनिश्चित बना रही है। उप मुख्य सचेतक आज भरमौर विधानसभा क्षेत्र के गांव कूंर में क्षेत्र वासियों की जन समस्याएं सुनने के अवसर पर बोल रहे थे।


उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कूंर के भवन निर्माण के लिए 2 करोड़ की धन राशि व्यय की जाएगी जो उपलब्ध करवा दी गई है तथा शीघ्र ही स्कूल भवन निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण के लिए औपचारिकताएं पूर्ण करने बारे अधिकारियों को आवश्य दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।


पठानिया ने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास वहां को जोड़ने वाली सड़क सुविधाओं पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि छतराड़ी से कूंर को जोड़ने वाले 5 किलोमीटर लंबे संपर्क सड़क मार्ग का उन्नयन कार्य किया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को अच्छी सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके।


उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवई-4 के तहत क्षेत्र के गलथन से महासू तक साढ़े चार किलोमीटर लम्बी सड़क निर्माण के लिए 7 करोड़ की डीपीर तैयार कर अनुमोदन के लिए केंद्र सरकार को प्रेषित की गई है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग के अनुसार कूंर के लिए अतिरिक्त मिनी बस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि स्कूल के बच्चों और स्थानीय लोगों को आवागमन के लिए किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पड़े।


इसके आलावा उप मुख्य सचेतक ने कहा की प्रदेश सरकार माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को स्वच्छ पेजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, सडक जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने क़े प्रयास किये जा रहे हैं।
उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कूंर स्थित धाम घोड़ी काली माता मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र क़े लिए सुख समृद्धि की कामना की।


इससे पूर्व उप मुख्य सचेतक ने कूंर निवासी स्वर्गीय कुलदीप कुमार सपुत्र रोशन लाल के घर जा कर संवेदनायें व्यक्त की जिनका गत माह स्वर्गवास हो गया था।
इस दौरान प्रधान ग्राम पंचायत कूंर कल्पना शर्मा ने उप मुख्य सचेतक को शॉल टोपी पहना कर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मण्डल एचआटीसी सुरजीत भरमौरी, एडीएम कुलवीर सिंह राणा, सलाहकार उप मुख्य सचेतक विनय कुमार, सहायक अभियंता विद्युत बोर्ड मनोज कुमार, जल शक्ति मनोज, लोक निर्माण भगवान दास, साथ लगती पंचायतों क़े प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की पलटी पिकअप, बड़ा हादसा टला

जोहड़जी साहिब, 6 अप्रैल (तारा) : जोहड़ जी साहिब मेले से लौटते समय पंजाब से आए श्रद्धालुओं की एक पिकअप गाड़ी अन्यंत्रित होकर जोहड़ जी पट्टा मेहलोग सड़क में कैंची मोड़ के पास पलट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टिप्पा में चार से सात नवंबर तक आयोजित होगा फिल्म फेस्टिवल : धर्मशाला में फिल्म फेस्टिवल के आयोजन से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: डीसी

धर्मशाला, 14 अक्तूबर। धर्मशाला के टिप्पा में चार नवंबर से लेकर सात नवंबर तक फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने देते हुए बताया कि फिल्म फेस्टिवल के सफल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गवर्नमेंट कालेज ऊना का 54वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न : काॅलेज से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी प्रदेश तथा देश के बेहतरीन संस्थानों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे – डाॅ अमरजीत कुमार

पारितोषिक वितरण समारोह में निदेशक उच्चतर शिक्षा डाॅ अमरजीत कुमार ने की शिरकत ऊना, 23 मार्च – राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना का 54वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को काॅलेज परांगण में बड़ी धूमधाम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

650 करोड़ का महा-घोटाला ! …जानें कौन है वो शातिर ‘ठेकेदार’, जिसने रेखा गुप्ता सरकार की नाक के नीचे काट दिया तगड़ा कूपन

नई दिल्ली :  देश की राजधानी दिल्ली के सियासी और प्रशासनिक गलियारों में इस समय एक बहुत बड़े मेडिकल घोटाले (Medical Scam) को लेकर हड़कंप मचा हुआ है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग और सरकारी खरीद...
Translate »
error: Content is protected !!