बस के ट्राले के पीछे से टक्कराने से एक की मौत , पिता पुत्र गंभीर घायल

by

दुर्घटनास्थल से बस चालक, सहचालक व ट्राला चालक ट्राले स्मेत फरार

माहिलपुर : मुख्य मार्ग होशियारपुर-चंडीगढ पर कस्बा माहिलुपर के बाहरवार ट्रक यूनियन के समीप एक टूरिस्ट बस के किसी अजात ट्राला के पिछे से टक्कराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बस में स्वार पिता पुत्र गंभीर घायल हो गए।
जानकारी मुताबिक सुबह कारीब साढ़े पांच वजे कस्बा माहिलपुर के बाहरवार मुख्य मार्ग होशियारपुर-चंडीगढ पर जम्मू से आ रही एक निजी कंपनी की बस (बीआर28पी-3502) जो कि देहली जा रही की किसी अज्ञात टराला के पिछे से टक्कर हो गई जिससे बस में स्वार गगनदीप सिंह महाजन (30)पुत्र शशीपाल महाजन निवासी भंगाला(पठानकोट) की मौत हो गई जबकि बस में स्वार जम्मू निवासी नाजर महुंमद पुत्र गुलाम महुंमद व उसका बेटा महुंमद आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर में भर्ती कराया गया यहां उनकी गंभीर हालत को देखते उन्हें सिविल अस्पताल होशियारपुर रेफर कर दिया गया। इस दुर्घटना में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गगनदीप जो बस के चालक के केबिन में बैठा हुआ था की मौत हो गई क्योंकि वह जिला शहीद भगत सिंह नगर जिला के गांव पोजेवाल में किसी आदर्श स्कूल में अध्यापक था और गढ़शंकर के गांव गोलीयां में रहता था और आज सुबह सुबह आपने घर से आ रहा था। माहिलपुर पुलिस के मुताबिक यह जबर्दस्त टक्कर बस चालक को नींद की झपकी लगने से हुई लगती है। बस टक्कर के बाद बस चालक, सह चालक व ट्राला चालक दुर्घटनास्थल से ट्राले स्मेत फरार हो गए। माहिलपुर पुलिस ने बस व मृतक के शव को कब्जे में लेकर सड़क दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।
फोटो कैप्शन :
दुर्घटनाग्रस्त बस व मृतक की फाईल फोटो

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SIR का मामला – सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट ने संवैधानिक वैधता को मान तो लिया : कोर्ट ने जितने जवाब दिए, उतने ही सवाल खड़े कर दिए : अभिषेक मनु सिंघवी

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर की संवैधानिक वैधता को मान लिया है. इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने संवैधानिक वैधता को मान तो...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल द्वारा डेंगू से बचाव को लेकर गढ़शंकर में जागरूकता रैली

गढ़शंकर, 5 अक्तूबर : सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के निर्देशों तथा सिविल अस्पताल गढ़शंकर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. निर्मल कुमार के नेतृत्व में विशेष ‘ड्राई डे गतिविधि’ के तहत डेंगू जागरूकता...
article-image
पंजाब

सीएम भगवंत मान ने गृहमंत्री अमित शाह से की 25 मिनट हुई मुलाकात : अमित शाह ने पंजाब को हर संभव मदद देने का किया वादा

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार शाम देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात 25 मिनट तक चली। जिसके बाद बाहर आकर पंजाब सीएम ने...
article-image
पंजाब

डीटीएफ द्वारा शिक्षक गुरिंदर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की कड़ी निंदा

गढ़शंकर, 27 जुलाई: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब ने अध्यापक गुरिंदर सिंह पर चबबेवाल पुलिस द्वारा राजनीतिक दबाव में दर्ज किए गए पर्चे की कड़ी निंदा की है। डीटीएफ प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार, जिला अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!