जिला हमीरपुर में जमीन इंतकाल के 2596 मामलों का सत्यापन

by

हमीरपुर 31 अक्तूबर। आम लोगों के जमीन से संबंधित मामलों, विशेषकर इंतकाल के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 30 और 31 अक्तूबर को आयोजित किए गए इंतकाल दिवस के दूसरे दिन भी जिला हमीरपुर की विभिन्न तहसीलों एवं उपतहसीलों में लोगों की जमीन के इंतकाल के मामले निपटाए गए।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि इन दो दिनों के दौरान जिले भर में इंतकाल के कुल 2596 मामलों का सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि तहसील हमीरपुर में दो दिनांे के दौरान 632 मामलों, सुजानपुर में 263, बमसन 130, भोरंज 564, बड़सर 191, नादौन 289, बड़सर 191, नादौन 289, ढटवाल बिझड़ी 181, गलोड़ 83, उपतहसील कांगू 141, लंबलू 36 और भोटा में 86 मामलों का सत्यापन किया गया।
इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उपायुक्त ने बताया कि इन्होंने सुबह से शाम तक कार्य करते हुए मामलों का निपटारा करके आम लोगों को राहत प्रदान की। उधर, जिला राजस्व अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 30 और 31 अक्तूबर को जिले की सभी 11 तहसीलों एवं उपतहसीलों में इंतकाल के मामलों का त्वरित सत्यापन किया गया, जिससे आम लोगों को काफी सुविधा हुई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा पर गए 24 वर्षीय युवक की मौत, सुंदरासी में मिला शव

आराम करने के लिए दुकान पर लेटा युवक फिर नहीं उठा, पुलिस जांच में जुटी एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में मणिमहेश यात्रा के दौरान एक 24 वर्षीय युवक की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमंडल पधर के पंचायत घर में किया गया एक दिवसीय जागरूकता शिवर का आयोजन

 पधर :    आज उमंडल पधर के पंचायत घर मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डी के सौजन्य से जागरूकता शिवर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डी अंशु चौधरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समस्याओं का यथोचित समाधान करना प्रदेश सरकार की वचनबद्धता , प्रदेश सरकार सभी वर्गों के संतुलित विकास के लिए कार्यरत – डॉ. शांडिल

सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के संतुलित विकास के साथ हिमाचल प्रदेश को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों जीवन में  शिक्षा के साथ  सह शैक्षणिक गतिविधियों भी ज़रूरी : आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल

एएम नाथ। पांगी :    आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल ने आज जीमनेजियम हाल किलाड़ में, घाटी के विद्यार्थियों में सह शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने व विद्यार्थियों के सर्वांगीन विकास के लिए आयोजित...
Translate »
error: Content is protected !!