जिला होशियारपुर पुलिस द्वारा आयोजित छह दिवसीय खेल मेला शानो शौकत से संपन्न : कबड्डी में गांव हैबोवाल थाना गढ़शंकर ,वॉलीबॉल में स्थान टांडा पुलिस स्टेशन टांडा, फुटबॉल में गांव बद्दो थाना गढ़शंकर, बास्केटबॉल में टांडा पुलिस स्टेशन टांडा की टीमें रही प्रथम

by

होशियारपुर : जिला होशियारपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान व जवानों के बच्चों को खेल के प्रति उत्साहित करने के मकसद से आयोजित किए छह दिवसीय खेल मेला शानो शौकत से संपन्न हो गया। होशियारपुर के एसएसपी सुरेंद्र लांबा की देखरेख में आयोजित खेल मेला के तहत 24, 26 जून को थाना स्तर, 26, 27 जून को उपमंडल स्तर और 28 से 29 जून तक जिला स्तर पर फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और कबड्डी के फाइनल आयोजित किए गए। फाइनल मुकाबलों में 42 टीमों के कुल 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

खेल मेले के समापन पर आयोजित इनाम वितरण समारोह में पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे और खिलाड़ियों को भविष्य में भी खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। विजेता टीमों को प्रथम पुरस्कार 11000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपए और तृतीय पुरस्कार 2100 रुपए दिए गए। इसके अलावा अन्य भाग लेने वाली टीमों को खेल के प्रति उत्साहित करने के लिए फुटबाल, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल भी वितरित किए गए।


कबड्डी प्रतियोगिता : गांव हैबोवाल थाना गढ़शंकर की टीम पहले, गांव बागपुर थाना हरियाणा की टीम दूसरे तथा तीसरा स्थान पर दोलतपुर गिल्ला थाना हरियाणा की टीम रही।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता : पहला स्थान टांडा पुलिस स्टेशन टांडा, दूसरा स्थान मुकेरिया पुलिस स्टेशन मुकेरिया और तीसरा स्थान बुल्लोवाल पुलिस स्टेशन बुल्लोवाल ने प्राप्त किया।


फुटबॉल प्रतियोगिता : पहले स्थान पर गांव बद्दो थाना गढ़शंकर, दूसरे स्थान पर गांव जियाण थाना चबेवाल ,तीसरे स्थान पर गांव मेहटियाना थाना मेहटियाना की टीम रही।

बास्केटबॉल प्रतियोगिता : टांडा पुलिस स्टेशन टांडा ने पहला, बुल्लोवाल पुलिस स्टेशन बुल्लोवाल ने दूसरा, पुरहीरा पुलिस स्टेशन मॉडल टाउन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

10 हजार से 22 हजार हुआ वेतन, पंजाब के 1100 आदर्श स्कूल शिक्षकों को बड़ी सौगात…सीएम भगवंत मान ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

चंडीगढ़। पंजाब के आदर्श स्कूलों में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षकों के वेतन में 120 प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी के प्रस्ताव...
article-image
पंजाब

सरकार व पुलिस डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी करने वाले दोषियों को पकड़ने प्रति संजीदा नहीं …..जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाएंगे बसपा का धरना जारी रहेगा : बसपा अध्यक्ष अवतार सिंह करीमपुरी

एसएसपी साहिब ने जाँच टीम एसपी डी मेजर सिंह की अगुआई में गठित , छे से सात टीमें आरोपियों को पकड़ने में जुटी है : डीएसपी दलजीत सिंह खख गढ़शंकर।  गढ़शंकर के गांव नूरपुर...
article-image
पंजाब

1 किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार

 गढ़शंकर, 1 जनवरी  : सीआई स्टाफ होशियारपुर पुलिस ने एक किलोग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना माहिलपुर में 18बी/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के...
Translate »
error: Content is protected !!