पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल पेश करने का आदेश : पंचायत चुनाव का शेड्यूल जारी न करने पर पंजाब के चुनाव आयुक्त को जमकर फटकार पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने लगाई

by

चंडीगढ़ । पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए पंचायत चुनाव का शेड्यूल जारी न करने पर पंजाब के चुनाव आयुक्त को जमकर फटकार लगाई। हाईकोर्ट ने उन्हें गुरुवार तक की मोहलत देते हुए यह स्पष्ट कर दिया कि अगर शेड्यूल हाईकोर्ट में नहीं सौंपा गया तो उन्हें खुद अदालत में पेश होना होगा।
एक गांव की पंचायत के उपचुनाव करवाने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की गई थी और हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए चुनाव कराने का आदेश दिया था। आदेश के बावजूद चुनाव नहीं कराने पर सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल कर दी गई थी। याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार की ओर से कहा गया कि सभी पंचायतों के चुनाव कुछ ही समय में होने हैं। इस पर याचिकाकर्ता पंचायत के वकील ने कहा कि अभी तक चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। चुनाव कब होंगे और इसका शेड्यूल क्या होगा किसी को नहीं पता है। ऐसे में हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान पंजाब के चुनाव आयुक्त को गुरुवार तक पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल पेश करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया कि अगर इसे पेश करने में वे नाकाम रहे तो उन्हें खुद कोर्ट में पेश होकर जानकारी देनी होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे की खेप के साथ ऊना जिला पुलिस ने 2 अलग अलग मामलों में 3 युवकों को किया गिरफ्तार : एक पंजाब के अमृतसर से है सबंधित

ऊना :  पुलिस ने  जिले में 2 अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चिट्टे की खेप के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। जिन्में से 2 युवक धर्मपुर, हरोली स्थानीय और...
article-image
पंजाब

कॉमरेड मोहिंदर कुमार बड्डोआण का चुनावी अभियान तेज : मट्टू

गढ़शंकर: गढ़शंकर क्षेत्र में का. महिंदर सिंह बड्डोआण के हक में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश नेता कॉमरेड दर्शन सिंह मट्टू, तहसील सचिव हरभजन सिंह अटवाल ने फासीवादी, विभाजनकारी, कारपोरेट...
article-image
पंजाब

ग्राम पंचायत बाट के गांव काली और न्याँन में नये ट्रांसफार्मर स्थापित : विधायक नीरज नैय्यर

लोगों को वोल्टेज संबंधी समस्याओं से मिलेगी निजात एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों को बिजली वोल्टेज की समस्या से राहत प्रदान करने के लिए ग्राम पंचायत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिभव कुमार ने एक साथ 7-8 थप्पड़ मारे – कहा ,साली तेरी औकात क्या है, नीच औरत, ऐसी जगह गाड़ेंगे पता तक नहीं चलेगा’: पीरियड में थीं स्वाति मालीवाल, फिर भी टांगों के बीच मारता रहा विभव कुमार

नई दिल्ली : एफआईआर में मालीवाल ने बताया कि उन्हें बिभव कुमार ने उन्हें एक साथ 7-8 थप्पड़ मारे। जब स्वाति मालीवाल ने इसका विरोध किया और उन्हें पीछे धकेला तो बिभव कुमार उन...
Translate »
error: Content is protected !!