जिले की मंडियों में अब तक हुई 18158 मीट्रिक टन गेहूं की हुई आमद, 16393 की हुई खरीद: अपनीत रियात

by

मंडियों  में कोविड बचाव संबंधी वैक्सीन कैंप के साथ-साथ सरबत सेहत बीमा योजना के लाभार्थियों के भी बनाए जा रहे हैं हैल्थ कार्ड
मंडियों में पास सिस्टम के माध्यम से ही हो रही है किसानों की फसल की एंट्री
दूसरे राज्यों से गेहूं आने पर रोक लगाने के लिए लगाए गए हैं अंतर्राज्यीय नाके
होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिले की मंडियों में गेहूं की खरीद सुचारु तरीके से की जा रही है और अब तक मंडियों में 18158 मीट्रिक टन गेहूं की आमद व 16393 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में सभी जरुरी इंतजाम किए गए हैं, इसके अलावा दूसरे राज्यों के साथ लगती जिले की सीमाओं पर विशेष नाके लगाए गए हैं ताकि दूसरे राज्यों का गेहूं जिले में न आ सके। उन्होंने कहा कि गेहूं की खरीद के दौरान कोरोना से बचाव संबंधी सभी हिदायतों का पूरा पालन यकीनी बनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत मंडियों में हाथ धोने, मास्क व सामाजिक दूरी के नियम का पूरा प्रबंध किया जा रहा है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कोविड-19 के चलते गेहूं खरीद के दौरान किसानों को कोई समस्या न आए इसके लिए पास सिस्टम शुरु किया गया है ताकि किसानों को बेवजह मंडियों में इंतजार न करना पड़े और सुचारु तरीके से खरीद को संपन्न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि एक पास पर सिर्फ एक ट्राली को ही मंडी में एंट्री दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने की कोई कमी नहीं है, इस लिए किसान व आढ़तियों को किसी तरह की चिंता करने की जरुरत नहीं क्योंकि सरकार की ओर से हर तरह के अग्रिम प्रबंध कर लिए गए हैं। उन्होंने किसान भाइयों से अपील करते कहा कि वे मंडियों में सूखा गेहूं लाएं ताकि उन्हें किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियां किसानों के साथ हर तरह का सहयोग कर रही हैं, इस लिए किसान ज्यादा नमी वाले गेहूं की फसल मंडियों में लाने से गुरेज करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों को मंडियों में कोई मुश्किल पेश नहीं आने देगा और किसान भी पूरा सहयोग करें।
अपनीत रियात ने कहा कि मंडियों में कोविड बचाव संबंधी वैक्सीनेशन कैंप लगाए गए हैं ताकि किसान, मजदूर, आढ़ती व उनके स्टाफ को कोविड के प्रभाव से बचाया जा सके। इसके साथ ही आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना के लाभार्थियों के हैल्थ कार्ड बनाने के लिए भी विशेष कैंप लगाए गए हैं ताकि संबंधित लाभार्थी को 5 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज क ी सूचीबद्ध अस्पतालों में जरुरत पडऩे पर सुविधा प्राप्त हो सके। उन्होंने संबंधित लाभार्थियों को इन कैंपों का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी खरीद केंद्रों में कोविड से बचाव संबंधी लगातार जागरुकता पैदा करने रहने, मास्क पहनने, सामाजिक दूरी के नियम का पालन, साफ सफाई का ध्यान रखने आदि सहित अलग-अलग हिदायतें जारी की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चला पीला पंजा …गढ़शंकर के गांव देनोवाल खुर्द में नशा तस्करों के घर पर चला पीला पंजा

 नशा तस्करों की ओर से पंचायती जमीन पर किए गए अनधिकृत निर्माण को ढहाया गया होशियारपुर, 13 अगस्तः पंजाब सरकार की ओर से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के...
article-image
पंजाब

सस्पेंडेड DIG भुल्लर की बढ़ीं मुश्किलें, CBI ने फाइल की 300 पेज की चार्जशीट

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के सस्पेंडेड DIG हरचरण सिंह भुल्लर और उनके बिचौलिए कृष्ण शारदा को CBI कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपी पिछले 14 दिनों से ज्यूडिशियल कस्टडी में थे। CBI ने भुल्लर...
article-image
पंजाब , समाचार

मोगा जिले में आज पुलिस और गैंगस्टर एनकाउंटर : एनकाउंटर मोड में पंजाब पुलिस, पकड़े गए लकी पटियाल गैंग के 3 गैंगस्टर, एक गैंगस्टर्स की टांग में गोली लगी

चंडीगढ़ : पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई रविवार को भी जारी रही और आज सुबह मोगा जिले में आज पुलिस और गैंगस्टर एनकाउंटर हुया । पुलिस ने बताया कि पुलिस के साथ मुठभेड़...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिहार में भी हिमाचल जैसी झूठी गारंटियों की शातिर चालें चल रहा है इंडी अलायंस : जयराम ठाकुर

जनसेवा के लिए मंदिर में कसमें खाने और झूठी गारंटियों की नहीं अच्छी नीयत की जरूरत धारा 118 की परमिशन के लिए सत्ता संरक्षित माफिया सक्रिय एएम नाथ। चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ प्रेस क्लब द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!