सस्पेंडेड DIG भुल्लर की बढ़ीं मुश्किलें, CBI ने फाइल की 300 पेज की चार्जशीट

by

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस के सस्पेंडेड DIG हरचरण सिंह भुल्लर और उनके बिचौलिए कृष्ण शारदा को CBI कोर्ट में पेश किया गया। दोनों आरोपी पिछले 14 दिनों से ज्यूडिशियल कस्टडी में थे। CBI ने भुल्लर के खिलाफ भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में तेजी लाते हुए 300 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की।

वहीं, इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने भी भुल्लर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। CBI ने भुल्लर और उनके बिचौलिए कृष्णा को 16 अक्टूबर 2025 को गिरफ्तार किया था। दोनों पर मंडी गोबिंदगढ़ के स्क्रैप डीलर आकाश बट्टा से 8 लाख रुपये की रि श्वत मांगने का आरोप है।

चार्जशीट में दाखिल हुईं कई बातें

CBI ने अपनी जांच के दौरान दोनों आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर बातें उजागर की हैं। बिचौलिए कृष्णा के घर से मिली डायरी में पंजाब के कई वरिष्ठ अधिकारियों और बैंकरों के नाम व बैंक खाते के नंबर पाए गए, हालांकि जांच टीम ने फिलहाल इन्हें चार्जशीट में शामिल नहीं किया है।

चार्जशीट में कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसीजर की धारा 61(2) और प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट, 1988 की धारा 12 का भी उल्लेख किया गया है। इसके अलावा, शिकायतकर्ता आकाश बट्टा के आधार पर PC एक्ट की धारा 7 और 7A के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भारी संपत्ति की बरामदगी

जांच के दौरान CBI ने भुल्लर के फार्महाउस से 7.32 करोड़ रुपये कैश, करीब 2.5 किलोग्राम सोने के गहने, 24 महंगी घड़ियां, और विदेशी शराब की कई बोतलें जब्त की हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज माहिलपुर में धर्मपाल साहिल के नए उपन्यास ‘खोरा’ का विमोचन

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : क्षेत्र के प्रमुख लेखक धर्मपाल साहिल के नए प्रकाशित उपन्यास ‘खोरा’ का विमोचन श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में आयोजित एक साहित्यिक समारोह में किया गया। इस अवसर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब का 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश : महिलाओं को 1000 रुपये, अनुसूचित जाति समुदाय की महिलाओं को 1500 रुपये मिलेंगे

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रदेश का 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश किया।  उन्होंने कहा कि ये बजट मां-बेटियों को समर्पित है। ज्ञात रहे कि पंजाब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

80% हार्ट अटैक के पीछे सुबह की ये 1 आदत : जापानी कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया

चंडीगढ़ : हार्ट संबंधी बीमारियां आजकल तेजी से बढ़ रही हैं। कभी 60 के बाद होने वाला हार्ट अटैक आज 20-30 की उम्र वाले युवाओं में भी बढ़ता जा रहा है। ज्यादातर मामलों में...
article-image
पंजाब

Unity and Progress of the

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept.25 : Former Member of Parliament Avinash Rai Khanna, while addressing a gathering on the birth anniversary of Pandit Deendayal Upadhyaya, recalled the life and ideals of the veteran leader. He said Pandit...
Translate »
error: Content is protected !!