पंजाब में मानव तस्करी के सबसे अधिक मामले : विदेश मंत्री जयशंकर

by

नई दिल्ली : विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने राज्यसभा को बताया कि भारत में मानव तस्करी के सबसे अधिक मामले पंजाब में सामने आए हैं।संसद में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए जयशंकर ने कहा, “जहां तक राज्यों की बात है, मानव तस्करी के सबसे अधिक मामले पंजाब से रिपोर्ट किए गए हैं।

जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) और एक तथ्य अन्वेषण समिति गठित की है। इसके तहत अब तक 58 अवैध ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ 25 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2,325 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 44 प्राथमिकी और 27 गिरफ्तारी हुई हैं। गुजरात में भी एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।विदेश मंत्री ने बताया कि अमेरिका द्वारा निर्वासित व्यक्तियों के संबंध में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने पहले ही एक मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ गठित कर रखा है, और वर्तमान में मानव तस्करी के मामलों की जांच इसी के दायरे में आती है।

जयशंकर ने आगे बताया कि राज्य सरकारें भी मानव तस्करी मामलों की जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा कि एनआईए ने अब तक 27 मामले दर्ज किए, जिनमें 169 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 132 व्यक्तियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए गए।

एनआईए ने 7 अगस्त को हरियाणा और पंजाब में दो प्रमुख तस्करों को गिरफ्तार किया और 2 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में दो और तस्करों को पकड़ने में सफलता पाई।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डॉ अंबेडकर के 133वें जन्म दिवस को समर्पित गढ़शंकर में क्रांतिकारी समागम आयोजित 

गढ़शंकर, 22 अप्रैल: विश्व के उच्च कोटि के विद्वान व भारतीय संविधान के निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर जी के 133वें जन्म दिवस को समर्पित डॉ. बी. आर. अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा डॉ. अंबेडकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल मित्र मंडली न केवल एक सामाजिक संगठन : बल्कि हिमाचली पहचान का प्रतीक : डॉ. जनक राज

मुंबई स्थित हिमाचल मित्र मंडली का समाज में बड़ा योगदान एएम नाथ। चम्बा :  मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी, विभिन्न प्रदेशों से आए प्रवासियों का मिलटिंग पोट है। यहां हिमाचल प्रदेश के लोग भी...
article-image
पंजाब

जलियांवाला बाग की रेनोवेशन में खामियों का मुद्दा : सांसद तिवारी ने लोकसभा में उठाया

सरकार से पुरातत्व विभाग या केंद्र की टीम भेजने की अपील की गढ़शंकर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने लोकसभा में अमृतसर स्थित जलियांवाला बाग की रेनोवेशन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

घोर घांधली हुई आपदा प्रभावित राहत राशि वितरण में – विधानसभा में पूरे तथ्यों के साथ खोलूंगा पोल : जयराम ठाकुर

आपदा में बेघर हुए परिवारों के साथ हुआ भेदभाव,    विधानसभा में विपक्ष पूरी तैयारी के साथ जनता के मुद्दों को उठाएगा एएम नाथ। मंडी : आपदा प्रभावितों को आबंटित की जा रही राहत...
Translate »
error: Content is protected !!