जिले की मंडियों में इस सीजन 3,75,687 मीट्रिक टन गेहूं के खरीद की उम्मीद: अपनीत रियात

by

हिमाचल व अन्य राज्यों से आने वाले गेहूं की जिले में बिक्री रोकने के लिए पुलिस को इंटर स्टेट नाके लगाने की दी हिदायत
होशियारपुर 29 मार्च:   डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से इस वर्ष जिले में गेहूं की सुचार खरीद करने संबंधी सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022-23 में जिले में गेहूं की बिजाई का रकबा 1,41,000 हैक्टेयर रहा है और इस वर्ष मंडियों में 3,75,687 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की उम्मीद है। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में इस वर्ष जिले की मंडियों में गेहूं की खरीद को लेकर किए गए प्रबंधों संबंधी अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री संदीप सिंह भी मौजूद थे। डिप्टी कमिश्नर ने बैठक के दौरान जिला पुलिस को निर्देश देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश व अन्य राज्यों से आने वाले गेहूं को जिले की मंडियों में आने से रोकने के लिए वे इंटर स्टेट नाके लगाकर चैकिंग यकीनी बनाए और सुनिश्चित करें कि जिले में बाहरी राज्यों से गेहूं मंडियों में न जा सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मंडियों में किसानों के गेहूं का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष सरकार की ओर से गेहूं एम.एस.पी 2015 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि मंडियों में सरकार की एजेंसियों में पनग्रेन, मार्कफैड, पनसप, वेयर हाऊस कार्पोरेशन व एफ.सी.आई की ओर से गेहूं की खरीद की जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में कुल 64 मंडियां है, पांच मुख्य यार्ड व 59 सब-यार्ड है। उन्होंने कंट्रोलर जिला खाद्य एवं आपूर्ति को हैल्प लाइन नंबर जारी करने संंबंधी निर्देश देते हुए कहा कि मंडियों में तिरपालों का प्रबंध यकीनी बनाया जाए। उन्होंने बताया कि जिले में बारदाने की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने जिला मंडी अधिकारी को निर्देश देते हुए वे सभी मंडियों में सचिव मार्किट कमेटियों के माध्यम से साफ सफाई, पीने के पानी, शौचालय व अन्य जरुरी इंतजाम यकीनी बनाए ताकि फसल बेचने आए किसानों को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मंडियों में जागरुकता बैनर लगाए जाएं, जिनमें गेहूं में नमी की मात्रा व हैल्प लाइन नंबरों का जिक्र किया जाए। इसके अलावा मंडियों में शिकायत निवारण डैस्क भी स्थापित किए जाएं ताकि कोई समस्या आने पर किसान अपनी शिकायत सही अधिकारी तक पहुंचा सके। उन्होंने बताया कि सचिव मार्किट कमेटी अपनी-अपनी मंडियों में किए गए प्रबंधों संबंधी सर्टिफिकेट जिला मंडी अधिकारी को देना यकीनी बनाएं।
श्रीमती अपनीत रियात ने किसानों को गेहूं की नाड़ व अन्य फसलों के अवशेष को आग न लगाने की अपील करते हुए कहा कि आग लगाने से वातावरण के जीव-जंतु, नजदीक लगी फसल, सडक़ किनारे लगए पौधे व पेड़ों को नुकसान होने का डर रहता है। उन्होंने कहा कि आग लगाने से जहां वातावरण प्रदूषित होता है वहीं जमीन की उपजाऊ शक्ति भी कम होती है। इससे जमीन के मित्र कीड़े भी मर जाते हैं। उन्होंने जिले में कंबाइन मालिकों व आपरेटरों को भी गेहूं की कटाई सांय 7 बजे से सुबह 10 बजे के बीच न करने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आम तौर पर गेहूं की कटाई कंबाइनों से की जाती है व कंबाइन मालिक जमींदारों को फसल की कटाई के सही समय के बारे में जानकारी नहीं देते व रात के समय भी फसल की कटाई करते हैं। कई बार अनपकी व नमी वाली फसल की कटाई भी कर दी जाती है। ऐसी फसल को खरीदने के समय खरीद एजेंसियां गुरेज करती हैं, जिससे जमींदारों को काफी मुश्किल पेश आती है। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए निर्धारित नमी वाला गेहूं ही मंडियों में लाने के लिए कहा है।
इस मौके पर एस.डी.एम. होशियारपुर श्री शिवराज सिंह बल, जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर श्रीमती रेणु बाला वर्मा, जिला मंडी अधिकारी श्री रजिंदर कुमार व अलग-अलग एजेंसियों के जिला मैनेजर भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मनरेगा को समाप्त करना ग़रीबों के हितों के साथ कुठाराघात और अन्याय…चिट्टा तस्करों की सम्पत्ति को छः महीने में पूरी तरह नष्ट किया जाएगा

एएम नाथ।  इंदौरा : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ज़िला कांगड़ा के इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इंदौरा उत्सव के समापन समारोह की अध्यक्षता की।  चिट्टा मुक्त हिमाचल थीम से आयोजित इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत का लाइव वीडियो – मोबाइल पर बात करते-करते अचानक गिरा एथलीट, हार्ट अटैक से गई जान

लुधियाना : पिछले कुछ समय में हार्ट अटैक के ऐसे कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनको देखकर लोग हैरान रह गए। अब हार्ट अटैक से मौत का एक ऐसा ही एक...
article-image
पंजाब

रूसी सेना में पंजाबी युवाओं की जबरन भर्ती करने का मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब विधानसभा में उठाया

चंडीगढ़ :  भारतीय नौजवानों को जबरदस्ती रूसी मिलिट्री में भर्ती करके युक्रेन की जंग में भेजे जाने की मीडिया रिपोर्टों के चलते पंजाब के प्रवासी भारतीय मामलों संबंधी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह...
article-image
पंजाब

जिले की 100 सफल महिला उद्यमियों का सम्मान…समाजिक विकास में महिलाओं का योगदान सराहनीय : डिप्टी कमिश्नर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित जिला स्तरीय समागम आयोजित होशियारपुर, 12 मार्च: पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन और ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा आज यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित जिला स्तरीय समागम...
Translate »
error: Content is protected !!