जिले के 162 गांवों में 100 प्रतिशत हुआ कोविड टीकाकरण: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात

by

अब तक जिले में लाभार्थियों को कोविड टीकाकरण की लगाई जा चुकी है 520337 डोजिज
होशियारपुर:
जिला प्रशासन की ओर से मिशन फतेह-2 के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण को लेकर चलाए गए अभियान को लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है, जिसके चलते गांवों में ज्यादा से ज्यादा लोग कोविड टीकाकरण करवा रहे हैं। जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि गांव वासियों व पंचायतों के सहयोग से जिले के 162 गांवों में 100 प्रतिशत कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें बिना थके लगातार कोविड टैस्टिंग व टीकाकरण कर रही हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आने शुरु हो गए हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि कोविड टीकाकरण को लेकर जिले में मिसाल कायम करते हुए लाभार्थियों को 5 लाख से ज्यादा डोजिज लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक लाभार्थियों को कोविड टीकाकरण की 520337 डोजिज लगाई जा चुकी हैं जबकि जिले में 18 वर्ष से ज्यादा की जनसंख्या 12 लाख के करीब है। उन्होंने कहा कि जिले के लोग कोविड टीकाकरण को लेकर काफी जागरुक हुए है, जिसके चलते कोविड पाजीटिव मरीजों की संख्या भी काफी कम हो रही हैं।
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि आज जिले में 19742 लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत जहां जिले भर में अलग-अलग कैंपों के माध्यम से टीकाकरण जारी हैं वहीं बिस्तर पड़े रोगियों(बैडरिडेन) के लिए भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया गया है ताकि इनका भी टीकाकरण किया जा सके। इस कैटागिरी के लोगों का स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीमें घर जाकर टीकाकरण कर रही हैं, जिसके चलते काफी लोगों तक इसका फायदा पहुंचा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में लाभार्थी मोबाइल नंबर 7814640600 पर व्हाट्स एप कर सकता हैं और बताए गए पते पर स्वास्थ्य टीमें बिस्तर पर पड़े रोगी जो कि कहीं आ जा नहीं सकते, का घर आकर कोविड टीकाकरण करेगी।
अपनीत रियात ने बताया कि इसी तरह दिव्यांगजन के लिए भी ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन शुरु की गई हैं। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत नहर कालोनी डिस्पेंसरी होशियारपुर में इन्हें ड्राइव थ्रू टीकाकरण की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सप्ताह के दो दिन बुधवार व शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक दी जाने वाली इस सुविधा के अंतर्गत दिव्यांगजन को डिस्पेंसरी आने पर स्वास्थ्य टीम की ओर से संबंधित दिव्यांगजन लाभार्थी की उसकी गाड़ी में ही वैक्सीनेशन की जाएगी। अगर लाभार्थी डिस्पेंसरी में सीधे आ जाता है तो भी उसे अन्य लाभार्थियों के मुकाबले पहल दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खेडां वतन पंजाब दीयां ब्लाक गढ़शंकर – दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल ने एथलेटिक्स मुकाबलों में शानदार जीत हासिल कर जिला स्तरीय खेलों में कराया नाम दर्ज

गढ़शंकर,  10 सितम्बर: सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में करवाई गईं खेडां वतन पंजाब दीयां खेलों में करवाए ब्लाक स्तरीय एथलेटिक्स मुकाबलों में क्षेत्र की विख्यात शिक्षण संस्थान दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल के...
article-image
पंजाब

रेलवे फाटक खुलवाने के लिए 37 दिन से बसियाला व रसूलपुर के लोग बैठे है धरने पर

इक्कीस मार्च तक इंतजार होगा फिर संगत जो फैसला करेगी वह किया जाएगा: सरपंच हरदेव सिंह अजायब सिंह बोपाराय। गढ़शंकर: गांव बसियाला व रसूलपुर के 37 दिन से रेलवे फाटक ख्ुालवाने की मांग को...
article-image
पंजाब

चंडीगढ़ में स्वास्थ्य स्टाफ का मुद्दा: सांसद मनीष तिवारी ने मांगा डेटा, मंत्री ने नीति की बात कहकर टाला जवाब

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 13 मार्च: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज लोकसभा में चंडीगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में स्वास्थ्य...
article-image
पंजाब

चाइना डोर का कहर: पतंग उड़ाते समय गले में गंभीर चोट, युवक की हालत नाजुक

जालंधर। चाइना डोर से गले पर गहरे घाव होने से नाबालिग रुद्रवीर को उस समय गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पतंग उड़ाते दौरान रुद्रवीर को चाइना डोर से उसके गले...
Translate »
error: Content is protected !!