जिले भर के शिक्षण संस्थानों में रही मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों की धूम

by
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईएलसी के माध्यम से आयोजित किए गए कार्यक्रम
हमीरपुर 17 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर के विभिन्न सीनियर सेकेंडरी स्कूलों, आईटीआई, बहुतकनीकी कालेजों, डिग्री कालेजों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में गठित चुनावी साक्षरता क्लबों यानि इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों (ईएलसी) के माध्यम से शनिवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ के तहत इन संस्थानों में हर महीने के तीसरे शनिवार को ईएलसी के माध्यम से मतदाता जागरुकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इनका उद्देश्य युवा मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत करवाना तथा निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

छकोह गांव में पहली बार गोभी के बीज उत्पादन की शुरुआत

एएम नाथ। बिलासपुर 06 जनवरी: छकोह गांव में पहली बार गोभी के बीज का उत्पादन शुरू किया गया है। यह जानकारी बीपीएम जाईका पवन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि यह पहल भारतीय कृषि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पिपलीवाल में भगत दियाल मंदिर में संत ढांगू वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल जख्खेवाल द्वारा लगाए मुफ्त मेडिकल कैंप में 105 मरीजों का किया चेकअप

गढ़शंकर। संत ढांगू वाले चैरिटेबल हॉस्पिटल जख्खेवाल द्वारा गांव पिपलीवाल में भगत दियाल मंदिर में मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया। जिसमें डॉ. सुमेघ शर्मा एमडी मेडिसिन की अगुआई में डॉक्टरों व अन्य स्टाफ ने 105...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित उपयोजना के तहत व्यय हुए 31.43 करोड़ : राघव शर्मा

ऊना 1 फरवरी: अनुसूचित जाति उपयोजना के तहत चालू वित्त वर्ष के लिए 63 करोड़ रूपये के बजट के मुकाबले अब तक 31.43 करोड़ रूपये की राशि व्यय कर ली गई है। यह जानकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों का पांच लाख तक का होगा मुफ्त इलाज

एएम नाथ। शिमला  हिमाचल प्रदेश में 70 साल या इससे ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का अब पांच लाख तक का इलाज मुफ्त होगा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बुजुर्गों का...
Translate »
error: Content is protected !!