32 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा: डीसी अमरजीत सिंह

by
3 मार्च को चलाया जाएगा पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान, डीसी ने दिए निर्देश
हमीरपुर 17 फरवरी। राष्ट्रव्यापी पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला हमीरपुर में भी 3 मार्च को पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। इस अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक शनिवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आयुष विभाग, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, पंचायतीराज, परिवहन, एचआरटीसी, स्थानीय निकायों और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों, रोटरी क्लब हमीरपुर और अन्य सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से भी इस अभियान में योगदान देने के निर्देश दिए, ताकि जिला हमीरपुर और बाहर से आने वाले सभी बच्चों को यह दवाई पिलाई जा सके।
उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अनुमान के अनुसार 3 मार्च को जिले भर में कुल 283 बूथों पर लगभग 32,378 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इनमें से लगभग 2800 बच्चे झुग्गी-झोपड़ियों, श्रमिक बस्तियों, निर्माण स्थलों या अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में रह रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि इन क्षेत्रों पर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा। इनके अलावा जिले के सभी प्रवेश स्थलों, मुख्य बस स्टैंडों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी बूथ लगाए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि 3 मार्च को किन्हीं कारणों से छूटने वाले बच्चों का पता लगाने के लिए 4, 5 और 6 मार्च को भी टीमें घर-घर जाकर सर्वे करेंगी और इन बच्चों को भी दवा पिलाएंगी। उपायुक्त ने इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए, ताकि इस अभियान का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने अभियान के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की तैनाती, वाहनों और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से रिपोर्ट ली।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता और पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने विभिन्न प्रबंधों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार, जिला पंचायत अधिकारी शशि बाला, नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह, सभी बीएमओ, मेडिकल कालेज और अन्य विभागों के अधिकारी तथा रोटरी क्लब के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, वरिष्ठ मतदाताओं से भी की बातचीत : तीसरे चरण में जिला की 58 ग्राम पंचायतों में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ मतदान

एएम नाथ। बिलासपुर, 30 मई: जिला बिलासपुर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के तृतीय एवं अंतिम चरण में आज 58 ग्राम पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतदान प्रक्रिया के दौरान जिला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

SHO गढ़शंकर (सह-आरोपी) गिरफ्तारी से बचकर मौके से फरार : 30,000 रुपये रिश्वत लेते सिपाही को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 22 जनवरी:  पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में जारी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत होशियारपुर जिले के पुलिस थाना गढ़शंकर में तैनात एक सिपाही किंदर सिंह को 30,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों की नापाक हरकत : भारत विरोधी नारे के साथ निकाला कार रैली

कनाडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों ने नापाक हरकत दिखाते हुए प्रदर्शन किया, जिसने राजनीतिक माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है। खालिस्तान समर्थकों ने ‘खालिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे...
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में अग्निवीर जवान पर ढाबा संचालक ने किया लोहे की रॉड से हमला : निर्धारित राशि से अधिक पैसे मांगने पर हुई कहासुनी

एएम नाथ। चंबा :  चम्बा जिले के लोहरी क्षेत्र में एक ढाबा संचालक पर भारतीय सेना के अग्निवीर जवान से मारपीट और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत...
Translate »
error: Content is protected !!