जिले मंडियों में अब तक हुई 9662 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद: डिप्टी कमिश्नर

by

किसानों को मंडियों में सूखा कर ही फसल लाने की अपील की
होशियारपुर, 18 अप्रैल:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले की मंडियों में 13254 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है जबकि अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 9662 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 3441 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 1694, पनसप की ओर से 1404, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 2882 व व्यापारियों की ओर से 241 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
कोमल मित्तल ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से मंडियों से गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां मंडियों में सुचारु ढंग से गेहूं की खरीद की जा रही है। इसके अलावा मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए शैड, पंखे, पीने का पानी आदि की भी पूरी व्यवस्था की गई है। उन्होंने किसानों को अपील करते हुए कहा कि मंडियों में फसल पूरी तरह सूखा कर ही लाएं व सांय 7 बजे से सुबह 10 बजे तक कंबाइनों से फसल की कटाई न करवाई जाए। उन्होंने कहा कि शाम के समय कंबाइनों से गेहूं की कटाई करवाने के समय कंबाइनों नमी वाली फसल भी काट देती है, जिससे फसल में नमी की मात्रा बढ़ जाती है। उन्होंने किसानों को अपील की कि वे गेहूं के अवशेषों व नाड़ को आग न लगाकर वातावरण को दूषित होने से बचाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

4 साल बाद ग्रिफ्तार… पंजाब यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने की थी अपनी पत्नी की हत्या, ब्रेन मैपिंग टेस्ट से खुला राज,

चंडीगढ़ : चार साल पहले हुई 60 वर्षीय सीमा गोयल की हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने उनके पति भारत भूषण गोयल को गिरफ्तार किया है। गोयल पंजाब यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ प्रोफेसर है...
article-image
पंजाब

बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के 350वें शहीदी शताब्दी को समर्पित अंतर-स्कूल मुकाबले आयोजित 

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी गढ़शंकर, 23 नवंबर: श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी शताब्दी को समर्पित अंतर-स्कूल मुकाबला बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा...
article-image
पंजाब

भगवंत मान द्वारा पंजाब को भी दिल्ली के अनुरूप मॉडल राज्य बनाने की बात का मतलब पंजाब में भी कोई सुधार नहीं होगा : तीक्ष्ण सूद

कहा : केजरीवाल तथा आतिशी नई सरकार के वायदों को लागू करवाने के जोर देने से पहले पंजाब वाले वायदे लागू करे : होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता...
Translate »
error: Content is protected !!