जिले में अवैध खनन नहीं किया जाएगा बर्दाश्त, अवैध माइनिंग के संबंध में नियमों के मुताबिक की जा रही है एफ.आई.आर दर्ज : डिप्टी कमिश्नर

by

होशियारपुर, 20 अगस्त : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिले में जन समस्याओं को लेकर रोजाना संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए जा रहे है और यकीनी बनाया जा रहा है कि लोगों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में मामला आया था कि बरसात के इस सीजन के दौरान हिमाचल सीमा पर अवैध खनन का कार्य हो रहा है। इस संबंधी उन्होंने एक्सियन ड्रेनेज-कम-जिला माइनिंग अधिकारी को मामले की पड़ताल संबंधी निर्देश दिए थे।

मामले की पड़ताल कर जिला माइनिंग अधिकारी ने बताया कि इस संबंधी उप मंडल अधिकारी दसूहा की ओर से की गई रिपोर्ट अनुसार फ्लड सीजन 2024 को मुख्य रखते हुए 15 जुलाई 2024 से रिवर बैड में चल रही लीगल खड्डों पर पूर्ण तौर पर निकासी की पाबंदी है और यह पाबंदी 30 सितंबर 2024 तक रहेगी। इसके अलावा ब्लाक तलवाड़ा में सवां खड्ड या सवां बैड के नजदीक अवैध माइनिंग के संबंध में माइनर मिनरल डेवलेपमेंट एंड रेगुलेशन एक्ट के तहत 7 नंबर एफआईआऱ दर्ज करवाई गई है औऱ पंजाब माइनर रुल्ज 2013 के अंतर्गत रिकवरी की प्रक्रिया शुरु की गई है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अगर कहीं भी अवैध माइनिंग पाई जाती है तो उस पर नियमों के मुताबिक बनती कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंधी डिप्टी कमिश्नर ने जिला माइनिंग अधिकारी को निर्देश दिए कि वे यकीनी बनाएं कि जिले के किसी भी क्षेत्र में अवैध माइनिंग न हो। उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसा मामला ध्यान में आता है तो उनके खिलाफ तुरंत सख्त एक्शन लिया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

किरती किसान यूनियन गांवों में आज किसान विरोधी बिलों की प्रतियां जलाएगी

गढ़शंकर : संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर किरती किसान यूनियन द्वारा सब डिवीजन के गांव देनोवाल कलां, थाना, चक्क गुरु व रुडक़ी खास में 13 जनवरी को किसान विरोधी खेती बिलों की प्रतियां...
article-image
पंजाब

भाजपा के रथ पर सवार हुए जाखड़ को राज्य सभा भेजने की तैयारी !!

सुनील जाखड़ ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात चंड़ीगढ़ :पंजाब में कांग्रेस के दिग्गज हिंदू नेता रहे सुनील जाखड़ ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। उन्हें...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

फ्लाईओवर टूटने को लेकर सांसद मनीष तिवारी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को किया ट्वीट, उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग : करीब 90 दिन पहले ही खोला गया था नेशनल हाईवे 503 एक्सटेंशन पर बना फ्लाईओवर, इसी कंपनी द्वारा बनाया गया पुल बिहार में टूट गया था

नंगल/रोपड़, 27 दिसंबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को एक ट्वीट करके नंगल शहर से होकर नेशनल हाईवे 503 एक्सटेंशन को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गैस सिलैंडर पर 9 करोड़ लोगो को 200 रुपए मिलेगी सब्सिडी : पेट्रोल के 9.5 तो डीजल के 6 रुपये प्रति लीटर कम हुए दाम

उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलैंडर पर 200 रुपये की सबसिडी नई दिल्ली :  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत इस साल 9 करोड़ से ज्यादा लाभपात्रियों को प्रति...
Translate »
error: Content is protected !!