गैस सिलैंडर पर 9 करोड़ लोगो को 200 रुपए मिलेगी सब्सिडी : पेट्रोल के 9.5 तो डीजल के 6 रुपये प्रति लीटर कम हुए दाम

by

उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलैंडर पर 200 रुपये की सबसिडी
नई दिल्ली :  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत इस साल 9 करोड़ से ज्यादा लाभपात्रियों को प्रति गैस सिलैंडर 200 रुपये की सबसिडी देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने डीजल तथा पेट्रोल की कीमतें घटाने का भी ऐलान किया है।
एक ट्वीट के जरिए उन्होंने कहा कि ‘इस वर्ष प्रधानमंत्री उज्जवल योजनाओं के 9 करोड़ लाभपात्रों को गैस सिलैंडर (12 सिलैंडर तक) 200 रुपये की सबसिडी देंगे।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद फीस 8 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर कम की जा रही हैं। पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल की कीमत 7 रुपये प्रति लीटर कम होगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अमरूत रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन एवं विलास फाउंडेशन ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

पुनीत महाजन | चंडीगढ़, : स्वर्गीय खेम गुप्ता जी की पुण्य स्मृति में गुप्ता एजेंसीज़, सेक्टर-24, चंडीगढ़ द्वारा अमरुत रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं बिलास फाउंडेशन के सहयोग से आज सेक्टर-23 डी स्थित प्राचीन शिव...
article-image
पंजाब

बीएएम खालसा कालेज में गणित दिवस मनाया

गढ़शंकर – बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में इनोवेशन सेल् व गणित विभाग द्वारा भारत सरकार की दिशा निर्देश पर ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों में पोस्टर मुकाबले कराए...
article-image
पंजाब

डेढ़ किलो आरडीएक्स और 2 पिस्टल बरामद कुरुक्षेत्र : आईईडी का मास्टरमाइंड पंजाब में काबू

चंडीगढ़| पंजाब पुलिस ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंबाला-शाहाबाद हाइवे पर आईईडी प्लांट करने के मास्टरमाइंड नच्छत्तर सिंह और उसके 2 साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे डेढ़ किलो आरडीएक्स और 2 पिस्टल...
Translate »
error: Content is protected !!