जिले में फसल की कटाई  के समय में हुआ बदलाव, अब सुबह 9 बजे से सांय 7 बजे तक किसान कर सकेंगे गेहूं की कटाई

by

डिप्टी कमिश्नर ने किसानों को मंडियों में सूखी फसल लाने की अपील की
जिले में अब तक 119494 मीट्रिक टन गेहूं की हुई आमद, 118739 मीट्रिक टन की हुई खरीद
किसानों को 152.54 करोड़ रुपए की उनके खातों में हुई सीधी अदायगी
होशियारपुर :  डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में किसानो व आढ़तियों के सहयोग से निर्विघ्न गेहूं की खरीद जारी है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से गेहूं की कटाई के समय में बदलाव करते हुए सुबह 9 बजे से सांय 7 बजे तक कर दिया गया है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे इसी समय पर अपनी फसल की कटाई करें। उन्होंने कहा कि फसल को बारिश से बचाने के लिए जिले की मंडियों में तिरपालों की पर्याप्त व्यवस्था है और इस संबंध में कहीं से भी कोई शिकायत नहीं मिली है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में पिछले दिनों बारिश के कारण लिफ्टिंग के कार्य में देरी हुई थी, जो कि अब तेज कर दी गई है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए जिन किसानों की फसल उनके खेतों में बारिश के कारण गीली हो गई है, वे मंडियों में गेहूं लाने में जल्दबादी न करें  और अपनी फसल को सूखा कर ही लाएं ताकि उन्हें मंडियों में इंतजार न करना पड़े।
अपनीत रियात ने बताया कि अब तक जिले की मंडियों में 119494 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है जबकि अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 118739 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन की ओर से 24179 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 32076, पनसप की ओर से 24287, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 14422 व एफ.सी.आई. की ओर से 23765 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि किसानों को अब तक 152.54 करोड़ रुपए की उनके खातों में सीधी अदायगी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से मंडियों से गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि जहां मंडियों में सुचारु ढंग से गेहूं की खरीद की जा रही है, वहीं कोविड-19 के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में सभी विद्यार्थियों को पढ़नी होगी पंजाबी, सरकार ने जारी किया आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने पंजाब के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में पंजाबी विषय की पढ़ाई को अनिवार्य कर दिया है. सरकार ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है, जो सभी स्कूलों...
article-image
पंजाब

झुंगियां के सरकारी अस्पताल में स्टाफ और सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को भारी समस्याओं का करना पड़ रहा साहमना : निमिषा मेहता

मोहल्ला क्लीनिक के नाम पर की जा रही ड्रामेबाजी ने अस्पताल, डिस्पेंसरी और वेलनेस सेंटर किये ठप गढ़शंकर– गढ़शंकर विधानसभा हलके की भाजपा की हल्का इंचार्ज भाजपा नेत्री निमिषा मेहता ने अपने सहयोगियों के...
article-image
पंजाब

सीबीएसई क्लस्टर एवं गेम्स वतन पंजाब में एसबीएस स्कूल सदरपुर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

गढ़शंकर।  एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के छात्र एथलीटों ने गढ़शंकर ब्लॉक में आयोजित एथलेटिक्स, खो-खो, वॉलीबॉल व अन्य खेलों में भाग लिया।  उक्त मुकाबलों में छात्रों ने 17 स्वर्ण, 12 रजत और 8...
article-image
पंजाब

रॉकेट लॉन्चर से हमला…बब्बर खालसा ने ली गुरदासपुर ब्लास्ट की जिम्मेदारी…..साथियों की शहादत का बदला

गुरदासपुर :   पंजाब में आतंकी गतिविधियों को लेकर एक बार फिर से खतरे की घंटी बज चुकी है। गुरदासपुर के कस्बा फतेहगढ़ चड़ियां स्थित थाना किला लाल सिंह से कुछ दूरी पर बीती रात...
Translate »
error: Content is protected !!