सुंदर शाम अरोड़ा की मौजूदगी में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर ने संभाला पदभार

by

चेयरमैन फाइनांस कमेटी ने भी जिम्मेदारी संभाली
शहर में हुआ बेमिसाल विकास, भविष्य में भी कोई कमी नहीं रहेगी: सुंदर शाम अरोड़ा
समूह पार्षदों को अपने-अपने वार्ड में कोरोना संबंधी लोगों को जागरुक करने की अपील
पार्षदों को अपनी जिम्मेदारी पूरी समर्पण भावना से निभाने का आह्वान
– पंजाब सरकार उद्योगों को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने देगी
होशियारपुर : पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की मौजूदगी में आज नगर निगम होशियारपुर के मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रणजीत चौधरी व फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर बिंदी ने अपने-अपने पद संभाले।
पदभार संभालने के बाद मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर व चेयरमैन फाइंनास कमेटी ने कहा कि होशियारपुर के हो रहे सर्वांगीण विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे लोगों के सहयोग से शहर के अंदर अलग-अलग जरुरी कार्य करवाने के साथ-साथ नए प्रोजैक्टों की शुरुआत भी करवाएंगे।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने इस मौके पर कहा कि नगर निगम को नई टीम मिलने से शहर के विकास में तेजी आना यकीनी है व मेयर सुरिंदर कुमार शिंदा व बाकी पदाधिकारियों के नेतृत्व में नुहार को और संवारा जाएगा।
पंजाब सरकार की ओर से कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग का हवाला देते हुए सुंदर शाम अरोड़ा ने समूह पार्षदों को अपील की कि वे अपने-अपने वार्डों में इस वायरस से बचाव के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरुक व शिक्षित करें ताकि उनको कोरोना की मार से बचाय जा सके। उन्होंने कहा कि समूह पार्षद पंजाब सरकार व स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हिदायतों संबंधी लोगों को परिचित करवाएं व उनको मास्क पहनने, एक दूसरे से बनती दूरी बनाकर रखने व समय-समय पर हाथ धोने के लिए प्रेरित करें। समूह पार्षदों को पूरी समर्पण भावना से लोगों व शहर की सेवा का आह्वान करते हुए सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि शहर वासियों की ओर से पार्षदों को एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसको उनकी ओर से पूरी तनदेही व शिद्दत से निभाते हुए लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहिए।
राज्य के अंदर अलग-अलग जिलों में औद्योगिक श्रमिकों की ओर से कोरोना व लाकडाउन को लेकर अपने पैतृक प्रदेशों को जाने संबंधी जानकारी के बारे में उद्योग मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार उद्योगों व औद्योगिक श्रमिकों के हितों को कभी भी प्रभावित नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से पहले ही स्पष्ट कर दिया गया है कि  अभी लाकडाउन या और पाबंदियां लगाने वाले कोई हालात नहीं है व यदि सरकार व स्वास्थ्य विभाग की हिदायतों का पालन किया जाए तो कोरोना के इस दौर पर  भी सहज ही फतेह पाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से अलग-अलग औद्योगिक इकाइयों आदि में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजकर विशेष तौर पर टीकाकरण करवाया जा रहा है ताकि श्रमिक बिना किसी डर से अपनी सेवाएं भी लगातार बरकरार रख सकें।
इस मौके पर अन्यों के अलावा पंजाब राज पिछड़ा आयोग के चेयमैरन सरवन सिंह, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, फाइनांस कमेटी के सदस्य पार्षद रजनी डडवाल व पार्षद कुलविंदर कौर कपूर के अलावा समूह पार्षद व दर्शन राम, रमेश लाल, शादी लाल, मनमोहन सिंह कपूर, अनिल कुमार, चरनजीत सिंह अरोड़ा व चौधरी अमरजीत आदि शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने शुरू किया आंदोलन का नया चरण, पंजाब सरकार को दी बड़े मोर्चे की चेतावनी

अमृतसर । पंजाब सरकार की नीतियों और किसानों-मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने मंगलवार को चब्बा गांव से आंदोलन के नए चरण का आगाज किया। संगठन की ओर...
article-image
पंजाब

 दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल का नतीजा रहा शानदार : हर्षित ने दसवीं कक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक और  वर्णप्रीत कौर ने बाहरवीं कक्षा में 96 प्रतिशत अंक लेकर होशियारपुर जिले में प्रथम स्थान किया हासिल

गढ़शंकर, 14 मई  :  दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल का सीबीएससी बोर्ड की दसवीं व बाहरवीं कक्षा की घोषित वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम शानदार रहा । यह जानकारी देते हुए स्कूल की डायरेक्टर...
article-image
पंजाब

करीब 1900 वर्ष पहले ऐतिहासिक मंदिर माता नैना देवी जी की हुई थी स्थापना : पंडित नीलम गौतम मुख्य पुजारी 

*मध्य प्रदेश के राजा वीर चंद को महामाई की ओर से स्वपन में मंदिर स्थापित करने का आदेश दिया था *ज्योना मौड की कहानी दंत कथा :  पंडित नीलम गौतम मुख्य पुजारी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिलीज से पहले कंगना रनोट की Emergency पर बवाल : धमकियां मिल रही, फिल्म को सेंसर से सर्टिफिकेट भी नहीं

कंगना रनोट  इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी  को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। वे मूवी का प्रमोशन करने में बिजी है और दर्शक भी उनकी फिल्म देखने के लिए बेताब है। हालांकि, सामने...
Translate »
error: Content is protected !!