जिले में बैंकिंग प्रगति की समीक्षा : DC मुकेश रेपसवाल

by

सीडी रेशो सुधारने व सरकारी योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति के निर्देश

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में 17 नवंबर को जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (सितंबर 2025 तक) के बैंकिंग क्षेत्र में हुई प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।


उपायुक्त ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत 1932.83 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से जिले ने दूसरी तिमाही तक 842.70 करोड़ रुपये का लक्ष्य पूरा कर 43.60 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की है।
उन्होंने जमा-ऋण अनुपात (सीडी रेशो) में सुधार लाने पर जोर देते हुए भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सहित सभी बैंकों को शाखा स्तर पर विस्तृत विश्लेषण करने तथा समन्वयकों के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि चम्बा आकांक्षी जिला है, इसलिए पीएमजेडीवाई, पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, अटल पेंशन योजना, आधार सीडिंग, किसान क्रेडिट कार्ड, शिक्षा ऋण आदि सभी संकेतकों में नीति आयोग द्वारा निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करना अनिवार्य है। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि पीएमएसबीवाई केवल 20 रुपये का बीमा है जिसमें अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सकता है। साथ ही डॉक्टर वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना, महिला सशक्तिकरण ऋण योजना आदि के बारे में लोगों को जागरूक करने पर बल दिया।
उन्होंने सभी बैंकों को अधिक से अधिक जागरूकता शिविर लगाने और ग्रामीण/शहरी आजीविका मिशन, पीएम स्वनिधि आदि सरकारी योजनाओं अंतर्गत प्रायोजित ऋण प्रस्तावों का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान एलडीओ आरबीआई आशीष सांगरा ने बैंकों को मासिक शिविरों में डिजिटल साक्षरता पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन बचत खातों में री-केवाईसी लंबित है, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए तथा भारत सरकार की “आपकी पूंजी, आपका अधिकार” पहल के तहत अनक्लेम्ड डिपॉजिट सही खाताधारकों तक पहुँचाने के लिए सक्रिय प्रयास किए जाएं।
डीडीएम नाबार्ड रोकेश कुमार ने कहा कि कृषि क्षेत्र में वितरित होने वाले ऋण को सही श्रेणी में वर्गीकृत किया जाए ताकि जिले की वास्तविक कृषि स्थिति का सटीक आकलन किया जा सके।
इससे पूर्व अग्रणी जिला प्रबंधक डी.सी. चौहान ने अध्यक्ष महोदय का स्वागत एवं धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, AC रूम का एक्टिविस्ट नहीं’ : धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस सांसद को दिया टका सा जवाब

नई दिल्ली :   नीट पेपर लीक मामले में छात्रों के आंदोलन के बाद शनिवार (25 जुलाई) को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले धर्मेंद्र प्रधान आज (सोमवार, 27 जुलाई) को पहली बार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नर सेवा नरायण सेवा संस्था ने गोद लिए स्कूल बाड़थल मधाना में बच्चों को बांटे ट्रेक सूट

सभी बच्चे ट्रेक सूट पाकर काफी खुश नजर आए स्कूल की पांच मेधावी छात्राओं को छात्रवृति देने की घोषणा की प्राईमरी स्कूल के बच्चों को भी संस्था देगी वर्दी बीबीएन, 23 अप्रैल (तारा) :...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी के दफ्तर में सीबीआई ने छापा मारा : 5 घंटे बाद एक युवक के साथ निकली बाहर, 2.5 करोड़ रुपए की उलझ गई गुत्थी!

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर में क्राइम ब्रांच (सीबीआई) की टीम ने छापा मारा। लगातार पांच घंटे चली जांच के बाद एक और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने आपदाग्रस्त क्षेत्र आनी का दौरा कर नुकसान का जायज़ा लिया : संबंधित अधिकारियों को संपर्क मार्गों को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए

कुल्लू : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिला के आपदाग्रस्त क्षेत्र आनी का दौरा किया और भू-स्खलन से क्षतिग्रस्त हुए घरों का जायज़ा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत की और कहा...
Translate »
error: Content is protected !!