मंत्रियों की तारीफों के पुल बांधने के लिए 20 लोगों को नौकरी देगी सुक्खू सरकार : जानें-कितनी मिलेगी सैलरी

by

एएम नाथ। शिमला  हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार को लेकर लगातार विवाद देखने को मिल रहे हैं।  ऐसे में अब अपनी इमेज सुधारने के लिए बड़ा काम करने जा रही है. सुक्खू कैबिनेट के मंत्रियों की इमेज बिल्डिंग और तारीफों के पुल बांधने के लिए सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर की नियुक्ति करने जा रही है। इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं. सरकार की तरफ से प्रति मंत्री को दो सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर रखने की मंजूरी दी गई है।

हिमाचल प्रदेश सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से सीएम के सभी निजी सेक्रेटरी को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि आउटसोर्स आधार पर ये सभी सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर रखने के लिए पहले ही सरकार की तरफ से मंजूरी दे दी गई थी।  सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने पत्र में लिखा कि हर मंत्री के लिए दो सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर रखे जाएंगे. सूत्र बताते हैं कि इन्हें 30 हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।

पूर्व कांग्रेस नेता और धर्मशाला से मौजूदा भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने इस मामले पर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार जनता के पैसे पर एक और बोझ डाल रही है। नियुक्तियों पर सवाल उठाते हुए सुधीर ने कहा कि इनकी सैलरी और क्वालिफिकेशन कितनी रहगी।  सुधीर ने कहा कि इस आदेश में यह नहीं बताया गया है कि हाईकोर्ट ने तो 3 दिंसबर तक ऑउससोर्ट भर्तियों पर रोक लगा रखी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 साल से शादीशुदा…होटल में दोस्त संग पकड़ी गई पत्नी : रोते हुए पति बोला- मैंने GPS लगाया था

अमृतसर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शादी, भरोसे और रिश्तों पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना सिर्फ एक पति-पत्नी के रिश्ते की नहीं, बल्कि भरोसे, टूटे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 साल की दोस्ती अब जीवनभर के रिश्ते में बदली : एशियन गेम्स की कांस्य पदक विजेता सीमा बनेंगी मंडी की बहू, 2028 ओलंपिक के बाद लेंगी सात फेरे

एएम नाथ। मंडी। एशियन गेम्स में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली चंबा की अंतरराष्ट्रीय धाविका सीमा अब मंडी की बहू बनेंगी। सीमा और अमन के रिश्ते को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ

एएम नाथ। सोलन  : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि जनगणना कार्य को त्रुटिरहित रूप से पूर्ण करने में प्रशिक्षण कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मनमोहन शर्मा आज यहां जनगणना-2027 के लिए आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार वनों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित जसवाल। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां गैर सरकारी संस्था ‘नीडल लीफ फांऊडेशन -द सेवियर’ द्वारा प्रदेश में कार्यान्वित की जाने वाली दो परियोजनाओं का शुभारम्भ किया। संस्था द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!