जिले में हथियार कल्चर पर डीसी को दो टूक निर्देश….जिला में पनपते हथियार कल्चर को करें नेस्तनाबूद, कानून से खिलवाड़ करने वालों से पूरी कड़ाई से निपटें : मुकेश अग्निहोत्री

by
*उपमुख्यमंत्री ने हरोली खड्ड पर 4 करोड़ से बने ‘बो-स्ट्रिंग पुल’ का किया लोकार्पण*
*बोले… हरोली विस में चल रहे सवा दो सौ करोड़ के सड़कों- पुलों के काम*
रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 25 नवंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को हरोली खड्ड पर 4 करोड़ की लागत से बने 36 मीटर स्पैन के ‘बो-स्ट्रिंग आर.सी.सी. बीम पुल’ का लोकार्पण किया। यह पुल एक वर्ष से भी कम अवधि में पूर्ण हुआ है। इसके निर्माण से बरसात के दौरान स्थानीय लोगों और वाहनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित और सुगम हो गई है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हरोली विस में निर्णायक विकास हो रहा है। हरोली विस में 126 करोड़ से 8 पुलों का निर्माण हो रहा है और 85 करोड़ की लागत से 10 सड़कों के निर्माण कार्य चल रहा है।
उन्होंने कहा कि जेजों मोड़ से टाहलीवाल लिंक रोड के स्तरोन्नयन के लिए 48.69 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस मंजूरी से जेजों मोड़ से टाहलीवाल तक 20 करोड़ की सड़क बनेगी और तीन पुल 8.74 करोड़ से बढ़ेडा पुल, 15.4 करोड़ से कांगड़ पुल, 6.24 करोड़ से पालकवाह पुल का निर्माण होगा। इससे क्षेत्र में कनेक्टिविटी और यातायात सुविधा की बेहतरी से लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा।
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में 75 करोड़ की बीत क्षेत्र सिंचाई योजन फेज 2 का काम किया जा रहा है। इससे पालकवाह, कर्मपुर , ठाकरा, पुबोवाल कुठार, गोंदपुर जयचंद के क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। हरोली केलिए 100 करोड़ की पानी की दूसरी योजना की दिशा में काम किया जा रहा है।
श्री अग्निहोत्री ने बल्क ड्रग पार्क कोलकार बताया कि परियोजना को केंद्र से पर्यावरणीय मंजूरी मिल चुकी है और 350 करोड़ के टेंडर जारी हो गए हैं। बहुत जल्द लैंड-लेवलिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।
*हथियार कल्चर को करें नेस्तनाबूद*
इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने उपायुक्त ऊना को जिले में पनप रहे हथियार कल्चर को पूरी तरह नेस्तनाबूद करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऊना की शांतप्रिय जनता अमन और भाईचारे के वातावरण में जीना चाहती है, इसलिए प्रशासन को सबसे सख्त कदम उठाने में कोई हिचक नहीं रखनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि फिरौती मांगने वाले, गोलीबारी जैसी घटनाओं में शामिल लोग और अन्य आपराधिक तत्व किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं। व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए उपमुख्यमंत्री ने एक सप्ताह के भीतर जिला में ठोस परिवर्तन सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी राजनीति विकास, कल्याण और गरीबों की सेवा पर आधारित है।
उन्होंने बताया कि निगरानी व्यवस्था की मजबूती के लिए हरोली सहित पूरे जिला में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की वारदात के आरोपियों को तुरंत चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
इस अवसर जिला कांग्रेस प्रधान रंजीत राणा विकास की सौगात के लिए उपमुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में हरोली निर्णायक विकास के दौर देख रहा है।
इस अवसर उपायुक्त जतिन लाल, कांग्रेस नेता अशोक ठाकुर, कांग्रेस नेता विनोद बिट्टू, बाबा संतोष बिट्टू, प्रधान रमन कुमारी, सुभद्रा चौधरी, सुरेखा राणा, कांग्रेस नेता संदीप अग्निहोत्री, हिम कैप्स संस्था के अध्यक्ष विक्रमजीत, एसडीएम विशाल शर्मा स्थानीय जन प्रतिनिधि समेत अन्य गणमान्य व जनता उपस्थित रही.
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्नी धर्म पहले निभाया…फिर पुल से छलांग लगाकर महिला ने दे दी जान

एएम नाथ। मंडी : मंडी शहर में एक महिला द्वारा भ्यूली पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*महान संत परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी का महाप्रयाण : सरकार ने पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ दी विदाई

रोहित जसवाल।  ऊना, 3 मार्च। उत्तर भारत के प्रसिद्ध डेरा बाबा रूद्रानंद के अधिष्ठाता परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के महाप्रयाण पर हिमाचल सरकार ने पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इंजेक्शन को लेकर झूठ बोलने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करें सीएम सुक्खू : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :  इंजेक्शन न मिलने से हुईं देवराज शर्मा की मौत मामले में जिन भी अधिकारियों ने घटिया साजिश रचकर पीड़ित परिवार पर उंगली उठाई और उन्हें अपमानित करने का प्रयास किया,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कला उत्सव नवाचार, संस्कृति और सृजनशीलता का मंच : DC मुकेश रेपसवाल

चम्बा में दो दिवसीय जिला स्तरीय कला उत्सव संपन्न एएम नाथ। चम्बा : पीएम श्री राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चम्बा में दो दिवसीय जिला स्तरीय कला उत्सव के समापन कार्यक्रम में आज उपायुक्त...
Translate »
error: Content is protected !!