जिले में हुई अब तक हुई 204864 मीट्रिक टन की खरीद, किसानों को 296.95 करोड़ रुपए की उनके खातों में हुई सीधी अदायगी: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने किसानों को निर्धारित मापदंड से अधिक नमी वाला गेहूं मंडियों में न लाने की अपील की
होशियारपुर, 30 अप्रैल: डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिले की मंडियों में निर्विघ्न गेहूं की खरीद की जा रही है व किसानों को मंडियों में अपनी फसल बेचने व बेची गई फसल की अदायगी संबंधी समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक जिले की मंडियों में 205527 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है व अलग-अलग एजेंसियों की ओर से 204864 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद कर ली गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को 296.95 करोड़ रुपए की उनके खातों में सीधे अदायगी की जा चुकी है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पनग्रेन की ओर से 43675 मीट्रिक टन, मार्कफैड की ओर से 47223, पनसप की ओर से 37670, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से  30359 व एफ.सी.आई. की ओर से 45927 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि पनग्रेन की ओर से अब तक 80.78 करोड़, मार्कफेड की ओर से 84.23 करोड़, पनसप की ओर से 58.86 करोड़, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन की ओर से 46.91 करोड़ व एफ.सी.आई की ओर से 26.17 करोड़ रुपए गेहूं की अदायगी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि खरीद किए गए गेहूं की लिफ्टिंग 72 घंटे के अंदर-अंदर यकीनी बनाई जा रही है।
अपनीत रियात ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से मंडियों से गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित मापदंड से अधिक नमी वाला गेहूं मंडियों में न लाएं। उन्होंने कहा कि मंडियों में कोविड-19 के प्रभाव को फैलने से रोकने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं। इसके अलावा सामाजिक दूरी बरकरार रखने,किसानों व मजदूरों के लिए मास्क व सैनेटाइजर की सुविधा यकीनी बनाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला की गंगा में डूबने से मौत…..वीडियो में देखें कैसे : मां-मां कहती रह गई बच्ची

चंडीगढ़  सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज़ पाने की होड़ में लोग अपनी जान को खतरे में डाल रहे हैं. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक ऐसी ही दुखद घटना सामने आई, जहां एक...
article-image
पंजाब

Adi Dharm Mission to Play

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Oct.27 : Scholars and visionaries of the Adi Dharm movement have played a crucial role in India’s freedom struggle. Great leaders such as Ghadri Baba Babu Mangu Ram Mugowalia, Bharat Ratna and...
article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाईस्कूल सदरपुर का दसवीं और बाहरवीं का रिजल्ट रहा शानदार : अग्रणी रहे विधार्थियों को स्कूल की एमडी सुरिंदर कौर बैंस व प्रिंसिपल जसप्रीत कौर लड्डू खिला कर मूंह मीठा करवाया

गढ़शंकर : सीबीएसई द्वारा घोषित नतीजों में एसबीएस मॉडल हाईस्कूल सदरपुर का दसवीं और बाहरवीं का रिजल्ट हर साल की तरह इस बार भी शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए प्रिंसिपल जसप्रीत कौर ने...
Translate »
error: Content is protected !!