कोविड-19: जिले में आज लैवल दो के 42 व लैवल तीन के 9 बैड खाली: अपनीत रियात

by

जिला अस्पताल सहित छह प्राइवेट अस्पतालों में किया जा रहा  है कोविड मरीजों का इलाज
डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों को साप्ताहिक कफ्र्यू का गंभीरता से पालन करने की अपील की
एस.डी.एम्ज व डी.एस.पीज को सख्ती से साप्ताहिक कफ्र्यू का पालन यकीनी बनाने के दिए निर्देश
होशियारपुर  : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिले के छह अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें जिला अस्पताल होशियारपुर सहित पांच प्राइवेट अस्पताल शामिल है। उन्होंने कहा कि इन अस्पतालों में लैवल दो व लैवल की तीन सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने अस्पतालों में खाली बैडों संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि 30 अप्रैल को इन अस्पतालों में लैवल दो के 42 व लैवल तीन के 9 बैड खाली है। जिनमें से जिला अस्पताल होशियारपुर केलैवल दो के 13 व लैवल तीन के 7 बैड, आई.वी.वाई. अस्पताल होशियारपुर में लैवल दो के 5 व लैवल तीन का 1 बैड, अमन अस्पताल होशियारपुर में लैवल दो के 5 बैड व लैवल तीन का 1 बैड, पी.आर.के.एम मार्डन अस्पताल होशियारपुर में लैवल दो 5 बैड और शिवम अस्पताल होशियारपुर में लैवल दो के 14 बैड खाली हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इन अस्पतालों में बैडों की खाली संख्या संबंधी रोजाना जिला लोक संपर्क कार्यालय के फेसबुक पेज, ट्वीटर पर जानकारी सांझी की जाती है ताकि लोगों को पता चल सके कि किस अस्पताल में कितने बैड खाली है। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय कोविड मरीजों केइलाज के लिए लैवल दो के 173 बैड व लैवल तीन के 25 बैड मौजूद है और रोजाना खाली बैडों की संख्या में बारे में जिला वासियों को अवगत करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि इन  सभी अस्पतालों में कोविड उपचार संबंधी सभी सुविधाएं मौजूद है।
अपनीत रियात ने इस दौरान जिला वासियों को शनिवार सुबह 5 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक लगने वाले साप्ताहिक कफ्र्यू का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक कफ्र्यू के  दौरान सभी गैर जरुरी गतिविधियां बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि दौरान सिर्फ अस्पताल व कैमिस्ट की दुकानें ही खुलेंगी। उन्होंने कहा कि करियाना से जुड़ी दुकानें सोमवार से शुक्रवार सिर्फ सांय 5 बजे तक ही खुलेंगी और साप्ताहिक कफ्र्यू में यह दुकाने भी बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि सप्ताह के सातों दिन उद्योग व इसमें काम करने वाले कर्मचारी, लेबर, वाहनों जिनके पास संबंधित उद्योग का पत्र हो के अलावा, रेल, हवाई जहाज व बसों से आने जाने वाले यात्रियों को यातायात से छूट रहेगी। शहरों व गांवों में कंस्ट्रक्शन गतिविधियां, कृषि, अनाज की खरीद, बागवानी, पशु पालन व पशु चिकित्सा, ई-कामर्स गतिविधि व सामान की मूवमेंट, वैक्सीनेशन आउट रिच कैंप आदि को भी छूट रहेगी। इसके अलावा मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद के चलते पैट्रोल पंपों को भी छूट रहेगी। उन्होंने जिले के समूह एस.डी.एम्ज व डी.एस.पीज को निर्देश दिए कि वे साप्ताहिक कफ्र्यू का सख्ती से पालन करवाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जनरल व पुलिस पर्यवेक्षक ने अधिकारियों के साथ किया गिनती केंद्रों का दौरा : कहा गिनती केंद्रों की सुरक्षा व व्यवस्था में न रहे कोई कमी

होशियारपुर, 15 मई :  भारतीय चुनाव आयोग की ओर से लोक सभा क्षेत्र-05 होशियारपुर के लिए नियुक्त किए गए जनरल पर्यवेक्षक 2003 बैच के आई.ए.एस अधिकारी डा. आर. आनंद कुमार व पुलिस पर्यवेक्षक 2014...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पापा की परियों ने दिखाया खतरनाक स्टंट : हाथ छोड़कर बुलेट पर लगाए गोल-गोल चक्कर

चंडीगढ़ । सोशल मीडिया पर इन दिनों एक रोमांचक वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. यह वीडियो एक ऐसे स्टंट शो का है जिसे हम लोग देसी भाषा में मौत...
article-image
पंजाब

खेती विरोधी तीनों कानूनों को रद्द करवाने के लिए व एमएसपी को कानूनी मान्यता दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा : मट्टू

संयुक्त मोर्चे द््वारा किसान विरोधी कानूनों खिलाफ संघर्ष निरंतर जारी- गढ़शंकर : जियो कार्यालय समक्ष काबल सिंह शाहपुर की अध्यक्षता में रैली को बीबी सुभाष मट्टू प्रांतीय उपाध्यक्ष जनवादी स्त्री सभा ने संबोधित करते...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने दिया संघर्ष कमेटी को हर तरह की राजनीतिक तथा कानूनी सहायता देने का आश्वासन

गढ़शंकर। श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनीष तिवारी ने महिंदवानी में साबुन फैक्टरी के प्रदूषण के विरोध में चल रहे धरने में शामिल हो कर संघर्ष कमेटी को समर्थन दिया तथा संघर्ष...
Translate »
error: Content is protected !!