जिस के पास से मिली AK-47….वो शाहीन तो निकली UPSC की चैंपियन, जिस डॉक्टर के घर पर पड़ा छापा : वह इसका निकला भाई

by

कानपुरः हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉ. शाहीन को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. इस बीच बड़ी जानकारी यह मिली है कि जिस डॉक्टर शाहीन के पास एके-47 मिली, वो कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रवक्ता पद पर तैनात रह चुकी है।

डॉ. शाहीन का लोक सेवा आयोग से चयन हुआ था. फिर साल 2009-2010 के बीच कन्नौज में राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए तबादला हो गया. फिर साल 2013 में मेडिकल कॉलेज कानपुर से अचानक बिना सूचना दिए अनुपस्थित हो गयी. इसके बाद शासन ने वर्ष 2021 में बर्खास्त कर दिया था. सूबे में चर्चा के बाद मेडिकल कॉलेज में रिकॉर्ड चेक कराया गया. मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजय काला ने पुष्टि कर दी है. वहीं एटीएस की टीम भी मंगलवार को कानपुर पहुंची थी और उसने यह पूरे डिटेल मेडिकल कॉलेज प्रशासन से लिए हैं।

इसके अलावा यह भी जानकारी मिल रही है कि डॉ. शाहीन और डॉ परवेज़ भाई बहन हैं. मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश एटीएस और जम्मू कश्मीर पुलिस ने दो जगह पर रेड किया. पहली रेड लखनऊ की मड़ियांव में डॉक्टर परवेज अंसारी के घर पर. दूसरी रेड डॉक्टर शाहीन के घर पर. जम्मू कश्मीर पुलिस और उत्तर प्रदेश एटीएस ने डॉक्टर शाहीन के पिता से लंबी बातचीत यानी लंबी पूछताछ की है. करीब 1 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद उत्तर प्रदेश एटीएस और जम्मू कश्मीर पुलिस हुसैनगंज स्थित डॉ शाहीन के घर से पूछताछ के बाद निकली है. डॉ शाहीन के पिता ने कहा है कि डॉक्टर परवेज और डॉक्टर शाहीन दोनों भाई-बहन है. हालांकि प्रवेज कहां है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. फिलहाल डॉक्टर प्रवेज फरार चल रहा है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में खुफिया सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शाहीन को इस मिशन की जिम्मेदारी सादिया अजहर ने सौंपी थी. सादिया अजहर जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मसूद अजहर की बहन है और पाकिस्तान में महिला विंग की चीफ है. बता दें कि सादिया का पति यूसुफ अजहर वही आतंकी है, जो कंधार हाईजैक साजिश का मास्टरमाइंड था. शाहीन को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है. अब शाहीन के डिजिटल नेटवर्क, सोशल मीडिया कनेक्शन और संभावित सहयोगियों को खंगाल रही है. शाहीन के पकड़े जाने के बाद यह स्पष्ट है कि जैश अब भारत में महिलाओं को आतंक का चेहरा बनाना चाहता है और इसके लिए साजिश रच रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं में राष्ट्रवाद की भावना मजबूत कर रहा एनवाईकेः सत्ती

ऊना में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम आयोजित ऊना 10 माचर्रू आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज ऊना स्थित राजकीय महाविद्यालय में नेहरु युवा केन्द्र ऊना ने जिला स्तरीय आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ के पर्यटन विभाग में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई; लोकसभा में सांसद मनीष तिवारी के सवाल के बाद हुआ खुलासा

चंडीगढ़, 15 दिसंबर: चंडीगढ़ के पर्यटन विभाग में बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है। यह खुलासा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा लोकसभा में लगाए गए एक सवाल के जवाब के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज में आंगनवाड़ी के 12 पदों के लिए आवेदन 22 नवंबर तक : दोनों पदों के लिए 18 से 35 वर्ष तक की 12वीं पास स्थानीय महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 2 और सहायिका के 10 पदों के लिए साक्षात्कार 2 दिसंबर को भोरंज 30 अक्तूबर। बाल विकास परियोजना भोरंज के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों मेें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल...
Translate »
error: Content is protected !!