10 साल की सजा सुनाते ही भागा कैदी, नायब कोर्ट व वकील के मुंशी ने दबोचा

by

कपूरथला । कपूरथला कोर्ट परिसर में एक एनडीपीएस के हवालाती को एडीशनल सेशन जज की अदालत द्वारा 10 साल की सजा सुनाए जाने पर हवालाती फरार होने लगा, लेकिन कैदी के फरार होते ही नायब कोर्ट और एक वकील के मुंशी हरकत में आ गए और हिम्मत दिखाते हुए उसे दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली में साल 2018 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के केस में नामजद आरोपी जतिंदर सिंह पुत्र जीत सिंह निवासी गांव खुखरैन को मंगलवार को माननीय एडीशनल सेशन जज लक्ष्मी कपिला की कोर्ट में पेश किया गया। जहां से आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा और एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई।

जिसके बाद नायब कोर्ट तरसेम सिंह आरोपी को लेकर बख्शीखाने की तरफ लेजा रहा था, तभी कैदी जतिंदर सिंह पुलिस से हाथ छुड़ाकर भाग गया। उसके भागते ही सुरक्षा कर्मियों ने शोर मचा दिया।

नायब कोर्ट तरसेम सिंह ने बताया कि उसने उसका पीछा किया और एक वकील के मुंशी की मदद से कैदी जतिंदर सिंह को काबू कर लिया। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी सब-डिवीजन शीतल सिंह ने बताया कि पुलिस कस्टडी से फरार होने की कोशिश करने वाले आरोपी पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

तिरंगे के प्रति देशवासियों का उत्साह नई जागृति का प्रतीक : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

न्यू दिल्ली : 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले पर दिए अपने भाषण : भारत के 76वें स्वतंत्रता दिव के मौके पर देश भारत में जश्न मनाए...
article-image
पंजाब

पुलिस का बड़ा एनकाउंटर : गैंगस्टर लांडा हरिके के गुर्गों काे किया ढेर-किया था सरपंच का मर्डर

 अमृतसर :  पुलिस और गुंडे बदमाशों के बीच एक झड़प हुई, जिसमें एक बदमाश को मार गिराया गया है, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। ये मुठभेड़ बुधवार को ब्यास के गांव भिंडर में...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में नए सत्र के शुभारंभ पर अरदास समारोह

गढ़शंकर।  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में नए सत्र के शुभारंभ पर अरदास समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के गुरुद्वारा साहिब में आयोजित समारोह...
Translate »
error: Content is protected !!