जीएसएसएस होबार ने जिला स्तर पर SMC पुरस्कार में मारी बाज़ी

by

ब्लॉक में प्रथम के बाद अब जिला स्तर पर तृतीय स्थान, विद्यालय की बड़ी उपलब्धि

टीम वर्क और समर्पण का परिणाम, GSSS होबार का फिर शानदार प्रदर्शन

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) होबार ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और प्रबंधन क्षमता का परिचय देते हुए जिला स्तरीय सर्वश्रेष्ठ स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) पुरस्कार में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले विद्यालय ने ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवाई थी, जो उसकी निरंतर प्रगति और गुणवत्ता शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
यह सम्मान चंबा के बचत भवन में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त चंबा श्री मुकेश रेपसवाल और उप निदेशक स्कूल शिक्षा (माध्यमिक) श्री विकास महाजन ने संयुक्त रूप से विद्यालय को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि, शिक्षा विभाग के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
विद्यालय की ओर से सोनू कुमार (प्रवक्ता अर्थशास्त्र), मलकीयत सिंह (व्यावसायिक शिक्षक), कमल ठाकुर (व्यावसायिक शिक्षक) तथा SMC के सदस्यों ने मंच पर जाकर यह सम्मान प्राप्त किया। सभी ने इस उपलब्धि को विद्यालय के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रवीण कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के सहयोग, SMC की सक्रिय भागीदारी और शिक्षकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और नवाचार को हमेशा प्राथमिकता दी जाती है, जिसके चलते यह उपलब्धि संभव हो सकी।
उन्होंने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने यह भी कहा कि इस सम्मान से विद्यालय का मनोबल बढ़ा है और आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है।
इस उपलब्धि से विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। GSSS होबार ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि समर्पण, सहयोग और टीम वर्क के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खन्ना ने विभिन्न क्षेत्रों में चलाये गए ऑफलाइन भाजपा सदस्यता अभियान सम्बन्धी प्रदेश प्रभारी को सौंपी रिपोर्ट

प्रदेश भाजपा सदस्यता अभियान में लोगों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा : खन्ना होशियारपुर, 11 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश भाजपा सदस्यता अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

700 ड्राइवरों-कंडक्टरों की होगी भर्ती : एचआरटीसी धार्मिक स्थलों के लिए चलाएगी पौने दो सौ नए रूट – मुकेश अग्निहोत्री

सरकाघाट (मंडी), 2 फरवरी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि एचआरटीसी धार्मिक दर्शन के लिए पौने दो सौ नए रूट चलाने जा रही है। इससे प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों के साथ साथ दूसरे...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट का EC को आदेश : आप की सरकार नहीं बनी तो मुफ्त की योजनाएं खत्म : ऐसे फोन कॉल पर बैठी जांच

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को चुनाव आयोग को उन आरोपों की जांच करने की इजाजत दी है जिसमें कहा गया है कि आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोट मांगने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय राज्यस्तरीय कुराश चैंपियनशिप का मलकवाल में समापन : खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में सामाजिक व्यवहार के साथ अनुशासन का होता है बेहतर अनुसरण- चंद्र कुमार

कुराश एसोसिएशन के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 50 हजार रुपए देने की घोषणा नूरपुर,4 नवंबर। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज शनिवार को देर शाम नूरपुर के मलकवाल स्थित विद्यावती...
Translate »
error: Content is protected !!