जीओजी की सेवाएं खत्म करने के विरुद्ध आप सरकार को कोसा

by

गढ़शंकर – पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा जीओजी की सेवाओं को खत्म करने के फैसले के विरुद्ध गढ़शंकर के बंगा चौक पर विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा सरकार के फैसले के विरुद्ध बस स्टैंड से बंगा चौक तक रोष मार्च निकाल कर और फिर चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार का पुतला दहन किया। धरने में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता निमिषा मेहता ने कहा कि पंजाब की जनता को लुभाने वायदे कर सत्ता में आम आदमी पार्टी की सरकार रोजाना जनविरोधी फैसला ले रही है और इन जनविरोधी फैसलों के कारण लोगों का जीवनयापन मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि सेना के सेवानिवृत्त जीओजी के लोग विकास कार्यों में सराहनीय भूमिका निभा रहे थे। इनकी सेवाओं को अचानक खत्म करना गलत काम है जिसे सरकार को पूण्य सोचना चाहिए। धरने को संबोधित करते हुए सीपीआईएम नेता कामरेड दरशन सिंह मट्टू ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर बरसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार से हर वर्ग के लोग दुखी है। इस धरना प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों ने सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की ओर सरकार का पुतला दहन किया गया

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Rayat Institute of Pharmacy organised

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/May 03 : Rayat Institute of Pharmacy Railmajra organized a successful international webinar on Pre-clinical development of mRNA Lipid Nanoparticles therapy of Liver Fibrosis . The event featured expert speakers Dr. Rajendra Khanal,...
article-image
पंजाब

अगर पंजाब के लोगों के भाईचारे, अमन शांति और प्यार पर कोई बुरी नजर डाले तो पंजाबी इसे बर्दाश्त नहीं करते : मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़ :मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह पर पुलिस के एक्शन के बाद पहली बार पंजाब की मौजूदा स्थिति पर अपनी बात रखी और कहा कि पंजाब का ख्याल...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर कांग्रेस द्वारा डीएसपी कार्यालय समक्ष धरना

गढ़शंकर,  17 सितम्बर: पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग के निर्देशों पर राज्य में खराब कानून व्यवस्था जैसे कि आए दिन होने वाले खून-खराबे, लूटपाट और रंगदारी के खिलाफ पुलिस...
Translate »
error: Content is protected !!