जीजा ने अपने दो सालों को गोली मारी : गोली मारने के बाद फरार, दोनों घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया

by

अमृतसर :मजीठा कस्बे में एक जीजा ने पारिवारिक रंजिश में मंगलवार को अपने दो सालों को गोली मार खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। तलवंडी नाहर गांव निवासी जीजा बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला अपने एक साथी के साथ घटनास्थल पर पहुंचा और दोनों सालों को गोली मारने के बाद फरार हो गया। दोनों घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायलों की पहचान सन्नी और कुलदीप सिंह के रूप में हुई है।
वहीं मजीठा थाना के प्रभारी मनमीत सिंह ने बताया कि हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। गुरु नानक देव अस्पताल में उपचाराधीन मजीठा निवासी कुलदीप सिंह और सन्नी ने बताया कि वे फल की अलग-अलग रेहड़ी लगाते हैं। उनका उनके चाचा के दामाद बलविंदर सिंह निवासी तलवंडी नाहर के साथ पुराना विवाद चल रहा है। मंगलवार को बलविंदर अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचा और उन पर चार बार फायरिंग की। दोनों को एक-एक गोली लगी। इंस्पेक्टर मनमीत सिंह ने बताया कि घायलों को जीएनडीएच में दाखिल करवाया गया है और जख्मी भाइयों के बयान पर आरोपी बलविंदर सिंह व उसके साथी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्जकर लिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब , समाचार

खाद्य पदार्थों के लिए 14 सैंपल : सैंपल लेकर फूड टैस्टिंग लेबोरेट्री खरड़ में जांच के लिए भेजे  

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने  कहा, जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा फूड सेफ्टी व स्टैंडर्ड एक्ट-2006 हर छोटे से बड़े फूड बिजनेस आपरेटर के लिए रजिस्ट्रेशन या लाइसेंस अनिवार्य होशियारपुर, 28 जुलाई: डिप्टी...
article-image
पंजाब

बिजली बंद रहेगी : गढ़शंकर शहरी फीडर-2 की 21 मार्च को सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 4 बजे तक

गढ़शंकर, 20 मार्च : 66 केवी सब स्टेशन पावरकॉम गढ़शंकर के 11 के. वी. शहरी फीडर-2 में जरूरी मुरम्मत कारण 21 मार्च को सुबह 10 बजे से बाद दोपहर 4 बजे तक आनंदपुर साहिब...
Translate »
error: Content is protected !!