डिप्टी स्पीकर रौढ़ी के निवास स्थान पर पहुंची डा. गुरप्रीत कौर

by

होशियारुपुर, 22 अक्टूबर: मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान की धर्मपत्नी डा. गुरप्रीत कौर आज डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण रौढ़ी के निवास स्थान पर पहुंची। इस दौरान डिप्टी स्पीकर ने घर पहुंचने पर उनका स्वागत किया व गढ़शंकर विधान सभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों पर चर्चा की। इस मौके पर उनके साथ विधायक महिलकलां कुलवंत सिंह पंडोरी, वेरका के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल, मुख्य मंत्री के ओ.एस.डी ओंकार सिंह भी मौजूद थे।
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने बताया कि डा. गुरप्रीत कौर ने गढ़शंकर विधान सभा क्षेत्र के विकास को लेकर जानकारी हासिल की और बताया कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान प्रदेश के हर विधान सभा क्षेत्र के विकास के लिए निजी तौर पर दिलचस्पी ले रहे हैं और लोगों की मांग के अनुसार विधान सभा क्षेत्रों में विकास कार्य करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने मात्र डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में जनहित में जो रिकार्ड कार्य कार्य किए हैं, वह शायद ही किसी सरकार में हुए होंगे। डिप्टी स्पीकर रौढ़ी ने इस दौरान आए मेहमानों का सम्मान किया और बताया कि गढ़शंकर के हर जरुरी मुद्दों पर बहुत ही गंभीरता से कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों तक ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं पहुंचाई जा सके। उन्होंने गढ़शंकर विधान सभा क्षेत्र में सडक़ों के जाल बिछाने व कंडी कनाल संबंधी करवाए गए कार्यों के लिए मुख्य मंत्री का दिल से आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा के कर्मठ नेता थे धर्मपाल सभ्रवाल : खन्ना

होशियारपुर l 22 सितम्बर : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना भाजपा नेता धर्मपाल सभ्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास स्थान पहुंचे। खन्ना ने कहा कि धर्मपाल सभ्रवाल भाजपा...
पंजाब

एनडीए में शामिल हो सकती हे यह पार्टियां :

नई दिल्ली: 2024 लोकसभा चुनाव की चुनावी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। भाजपा की कोशिश एनडीए को विस्तार देने की है। चुनाव के नजदीक आते देख चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और पंजाब...
article-image
पंजाब

*पोषण ट्रैकर ऐप बंद : आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू मांगों के समाधान के लिए 29 सितंबर से हड़ताल पर जाएगी : बलजीत कौर मल्लपुरी*

केंद्र सरकार से बजट आने के बावजूद पंजाब सरकार मोबाइल फोन और मानदेय देने में कर रही देरी – लखविंदर कौर नवांशहर : आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन (सीटू) की जिला शहीद भगत सिंह नगर की...
article-image
पंजाब

HIMA In the recent past,

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.15 : HLMIA (Hoshiarpur Large and Medium Industry Association) from time to time takes up issues, that are of common interests to the membership. In the recent past, workshops on “Team working”, “solar energy...
Translate »
error: Content is protected !!