खालसापाटी-देवरा-पपलोटा सड़क के निर्माण के लिए 07.55 करोड़ रुपए स्वीकृत : मातृ शक्ति की वंदना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग – संजय अवस्थी

by

सोलन: मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि मातृ शक्ति की वंदना भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और नवरात्रि का त्यौहार हमें जीवन के हर क्षेत्र में संतुलन बनाने की सीख देता हैं। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवरा के जखोली गांव में श्री भद्रकाली मंदिर में महा अष्टमी मेला के समापन समारोह में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समन्वित प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित बना रही है कि महिलाओं को सभी क्षेत्रों में समान अवसर प्राप्त हों।
उन्होंने कहा कि मेले हमारी समृद्ध संस्कृति और प्राचीन परम्पराओं के सूचक होते हैं और इनका संरक्षण हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को हमारी प्राचीन परम्परओं और समृद्ध संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है। इसके दृष्टिगत इस प्रकार के आयोजन महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन के इस युग में हम समाज से दूर होते जा रहे है, इसलिए इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से आपसी मेल-जोल होता रहना चाहिए।
उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि नवरात्रि के महत्व को समझ कर जीवन में महिला शक्ति को सदैव सम्मान दें।
उन्होंने कहा कि गत दिनों पूर्व अचानक आई आपदा के कारण हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश आपदा का सामना कर बुरे समय के दौर से आगे बढ़ रहा है। प्रभावितों के समयबद्ध पुनर्वास और विकास को पुनः गति प्रदान करने के लिए सरकार गम्भीर प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र में युवाओं को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए जलाणा के समीप राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित करने के लिए 50 बीघा भूमि चिन्हित की गई है। उन्होंने कहा कि स्कूल के निर्माण के लिए लगभग 20 करोड़ रुपए भी स्वीकृत किए गए है। उन्होंने कहा कि राजकीय महाविद्यालय अर्की में अंग्रेजी व इतिहास विषय में एम.ए की कक्षाएं आरम्भ होने से विशेष रूप से छात्राएं लाभान्वित होंगी।
मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि स्वाव गांव से बाड़ीधार के लिए रज्जू मार्ग बनाने के लिए लगभग 200 करोड़ रुपए की योजना विधायक प्राथमिकता में डाला है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसका कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रज्जू मार्ग बनाने के लिए 103 बीघा भूमि को चिन्हित किया गया है।
संजय अवस्थी ने कहा कि खालसापाटी-देवरा-पपलोटा सड़क के निर्माण के लिए 07.55 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने जखोली मार्ग को पक्का करने तथा मंज्याट से धनेच तक सिंचाई सुविधा प्रदान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को शाहर-बातल-जखोला सड़क के निर्माण की औपचारिकताएं पूर्ण होने पर इस सम्पर्क मार्ग के लिए समुचित राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने सामुदायिक भवन जखोली के लिए 02 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले स्कूली बच्चों को 2100 रुपए देने तथा मेला आयोजन समिति के लिए 21 हजार रुपए देने की घोषणा की।
इस अवसर पर खण्ड कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कश्यप, व् ग्राम पंचायत देवरा के प्रधान रूप सिंह सठाकुर, बीडीसी सदस्य भावना शर्मा, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सी.डी बंसल, नगर पंचायत अर्की के पूर्व उप प्रधान व वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप सूद, पार्षद रुचि गुप्ता, मनोनीत विनय वशिष्ठ, व्यापार मंडल अर्की के अध्यक्ष व पार्षद अनुज गुप्ता, खण्ड कोषाध्यक्ष रोशन वर्मा, युवा कांग्रेस अर्की के अध्यक्ष हेमन्त वर्मा, ज़िला महासचिव प्यारे लाल शर्मा, पूर्व प्रधान रतन लाल शर्मा व सुमित शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक अर्की संदीप शर्मा, तहसीलदार रमन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं ग्रामवासी उपस्थित थेे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दुग्ध संयंत्र कुल्लू, हमीरपुर, नाहन और ऊना की क्षमता की जाए 20-20 हजार लीटर – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ । शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अधिकारियों को ढगवार दुग्ध संयंत्र के निर्माण से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं और इसका निर्माण समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।  इससे क्षेत्र की आर्थिकी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मृत व्यक्ति के नाम PMAY-G आवास मंजूर : पहली किस्त के 65 हजार रुपये भी जारी , पंचायत सचिव निलंबित

एएम नाथ। चंबा। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) में मृत व्यक्ति के नाम आवास स्वीकृत करने के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सेईकोठी के तत्कालीन पंचायत सचिव प्रताप सिंह को निलंबित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

48 बच्चों की पढ़ाई एक शिक्षक के भरोसे : घोषणा के बाद भी नहीं मिला भौंई स्कूल को केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला का दर्जा

एक शिक्षक पर पांच स्कूलों का जिम्मा, अभिभावकों और ग्रामीणों ने सरकार से लगाई गुहार एएम नाथ। चंबा : जिला चंबा की ग्राम पंचायत बसोधन स्थित राजकीय उप-केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला भौंई में 48 बच्चों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भोरंज के आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को बांटा चूरमा और रागी के लड्डू

भोरंज 02 दिसंबर। जिला हमीरपुर में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए और प्रत्येक बच्चे का सही पोषण सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त हेमराज बैरवा के निर्देशानुसार जिले भर के आंगनवाड़ी केंद्रों...
Translate »
error: Content is protected !!