दो लड़कियों से कार सवार युवक ने की छेड़छाड़ : युवक ने जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश भी की

by

जालंधर : मॉडल टाउन से सटे श्री गुरु रविदास चौक के पास दो लड़कियों से कार सवार युवक ने छेड़छाड़ की तो लड़कियों ने मौके पर युवक को रोक लिया और लोगों को इकट्ठा कर लिया तो वह भाग निकला। युवक ने उनके साथ अभद्रता की और उन्हें जबरदस्ती कार में बिठाने की कोशिश भी की थी ।
युवती रोशनी ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ शनिवार रात एक्टिवा पर पीपीआर मार्केट गई थीं। जब वहां से अपने घर की ओर जा रही थी तो पीपीआर मार्केट से ही युवक कार में उनका पीछा कर रहा था। श्री गुरु रविदास चौक तक आरोपी ने पूरे रास्ते में उन्हें भद्दी शब्दावली करते हुए पीछा किया। पीड़िता ने हारकर मनचले को रोक लिया। इसके बाद कार से उतरे युवक ने युवतियों पर अंदर बैठने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इससे गुस्साई उक्त युवती ने लोगों को इकट्ठा कर लिया। जब मामला बढ़ा तो कार सवार गाली-गलोच करता हुआ भाग निकला। लोगों ने पीछा कर पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया लेकिन वह पुलिस गिरफ्त से भी भाग निकला। मामले की शिकायत पीड़िता द्वारा महिला पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर की गई थी। इसके एक घंटे बाद पीसीआर टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। फिलहाल युवक का पता नहीं चल पाया है। युवतियों ने थाने में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवा दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बकरी के दूध से बना घी-मिल्कफेड की दुकानों पर मिल रहा… खबर में जाने पूरी जानकारी

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड द्वारा बकरी के दूध से तैयार किया गया घी स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। यह घी खासकर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब

पंजाब में फेंका था थाने के ऊपर ग्रेनेड : दिल्ली में आतंकी संगठन बबर खालसा इंटरनेशनल कुख्यात गिरफ्तार

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े वांछित आरोपी आकाशदीप को गिरफ्तार कर लिया है। आकाशदीप पर पंजाब के लाल किला सिंह बटाला थाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जालंधर वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए शीतल अंगुराल को बीजेपी ने दी टिकट :बीजेपी ने पंजाब और पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान

चंडीगढ़ :  बीजेपी ने पंजाब और पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया ।बीजेपी की इस लिस्ट में बंगाल की 4 और पंजाब की एक सीट पर उम्मीदवार के...
Translate »
error: Content is protected !!