पाकिस्तान में राजनीतिक दलों में हड़कंप : इलेक्शन कमीशन ने दिया फिर से मतदान कराने का आदेश

by

पाकिस्तान चुनाव में धांधली के आरोपों से जनता सड़क पर है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ आज देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसके चलते जगह-जगह पुलिस की तैनाती करनी पड़ी है। पीटीआई  ने देश भर में विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों के पोलिंग बूथों पर धांधली का आरोप लगया है। इस बीच पाकिस्तान के इलेक्शन कमीशन ने दिया फिर से मतदान कराने का आदेश दे दिया है। इससे राजनीतिक दलों में हड़कंप मच गया है। हालांकि चुनाव आयोग का यह आदेश केवल उन सीटों के लिए है, जहां पर बड़ी धांधली होने, मतपत्र छीनने और मतदाताओं को वोट से वंचित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अन्य सीटों पर फिर से चुनाव नहीं होंगे।

पाकिस्तान चुनाव आयोग के सामने कई क्षेत्रों के पोलिंग बूथों से मतदान सामग्री छीने जाने की शिकायतें आई थीं। इसके बाद चुनाव आयोग ने यह निर्देश जारी किया है। पाकिस्तान के जिओ टीवी रिपोर्ट के मुताबिक ईसीपी ने मतदान सामग्री के छीने जाने और उनके क्षतिग्रस्त होने की शिकायतों के बीच देश भर के तमाम मतदान केंद्रों पर दोबारा पोलिंग कराए जाने का आदेश जारी किया है। इससे पहले कड़ी मशक्तों और बमबारी के बीच ईसीपी ने 8 फरवरी को चुनाव करा पाने में सफलता पाई थी। हालांकि बड़े-बड़े दावे के बावजूद विभिन्न पोलिंग केंद्रों पर निष्पक्ष मतदान नहीं हो सका। ऐसे में ईसीपी को यह आदेश देना पड़ा।

अभी तक नहीं हो सकी चुनाव परिणामों की घोषणा :  पाकिस्तान में चुनाव आयोग मतदान संपन्न होने के चौथे दिन भी चुनाव परिणामों की सटीक घोषणा अभी तक नहीं की जा सकी है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार इमरान खान की पीटीआइ को 100 सीटें, नवाज शरीफ की पीएमएल-एन को 73 और बिलावल की पार्टी को 52 सीटें मिलती दिख ही हैं। मगर कुछ सीटें ऐसी हैं, जहां के नीतेज चौथे दिन भी धांधली के आरोपों के बीच जारी नहीं किए जा सके हैं। इन्हीं सीटों पर पुनर्मतदाद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

क्या हिमाचल काग्रेस में खेला होगा : राजेंद्र राणा के बाद एक बार फिर सुधीर शर्मा ने दिखाए तेवर – सुधीर शर्मा ने एकस पर डाली पोस्ट स्वाभिमान से समझौता यानि पहचान का अंत

अजायब सिंह बोपाराय , एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश काग्रेस में बगावत के सुर लगातार तेज होते दिखाई दे रहे है। कल एमएलए राजेंद्र राणा के बाद आज धर्मशाला से विधायक सुधीर शर्मा...
article-image
पंजाब

भगवंत मान द्वारा पंजाब को भी दिल्ली के अनुरूप मॉडल राज्य बनाने की बात का मतलब पंजाब में भी कोई सुधार नहीं होगा : तीक्ष्ण सूद

कहा : केजरीवाल तथा आतिशी नई सरकार के वायदों को लागू करवाने के जोर देने से पहले पंजाब वाले वायदे लागू करे : होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू के स्पष्ट कहा – कोई इस्तीफा नहीं दिया : बजट के दौरान हम बहुमत साबित करेंगे, बजट भी आज ही पास होगा

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा इस्तीफे की पेशकश और इस्तीफा देने की ख़बरों के छन छन कर बाहर आने पर बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुरे मामले साफ़ कहा कि उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राष्ट्रीय स्तर पर छाए श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल के छात्र : श्रीजा प्रथम एवं शाश्वत तृतीय स्थान पर रहे

बद्दी, 29 मई (तारा) : गांधी नगर स्थित आईआईटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी गांधीनगर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर विद्यार्थी विज्ञान मंथन 2026 में श्री ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी के दो प्रतिभाशाली छात्र दसवीं कक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!